Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 07:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पावर सब स्टेशन के कर्मियों को बंधक बना 12 लाख के विद्युत उपकरण की लूट
झारखंड

पावर सब स्टेशन के कर्मियों को बंधक बना 12 लाख के विद्युत उपकरण की लूट

August 13, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लोहरदगा। कुडू थाना क्षेत्र के टिको गांव स्थित पावर सब स्टेशन में बुधवार की रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। करीब 10 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने पावर सब-स्टेशन के कर्मियों को बंधक बनाकर पावर ट्रांसफार्मर का क्‍वाइल समेत लगभग 10 लाख रुपये का विद्युत उपकरण लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से चलते बने।

घटना के वक़्त सब स्टेशन में मौजूद कर्मियों ने बताया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे दो पिस्तौल, एक बड़ा हथियार से लैस होकर लगभग 8-10 की संख्या में नकाबपोश अपराधी पावर सब-स्टेशन पहुंचे और खिड़की का शीश तोड़कर बंदूक का भय दिखाकर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद सभी अपराधी अंदर प्रवेश कर गए और मौके पर मौजूद ऑपरेटर रामजनक मेहता और अनिल उरांव को बंधक बनाकर उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद 1.5 एमबीए के पावर ट्रांसफार्मर को कटर से काटकर उसका क्‍वाइल खोल लिया। स्टेशन में रखे ग्रिड के लगभग तीन दर्जन एबी स्विच, बैट्री 2-2 वोल्ट का नया-पुराना 60 पीस, चार्जर 3 पीस, कनेक्टर, 150 किलो कॉपर तार, नट वोल्ट, 3 पीस बैटरी चार्जर, तीन ड्राम मोबिल के अलावा नया आरएनएम का काम के लिए रखे बिजली उपकरण का सारा नया स्विच सहित अन्य विद्युत उपकरण लूट ले गए। अपराधियों ने कई उपकरण को क्षतिग्रस्त भी कर दिया।

बंधक कर्मियों के अनुसार अपराधी रात 10 बजे से गुरुवार की सुबह 3 बजे तक छह घंटे तक उत्पात मचाते रहे। इस दौरान अपराधियों ने 33 हजार वोल्ट विद्युत प्रवाहित लाइन के बगल से स्विच खोलकर ले जाने का भी असफल प्रयास किया। घटना को अंजाम देने के बाद वहां से जाते हुए अपराधियों ने कहा कि अभी यहां काफी सामान है, फिर आएंगे। अपराधियों ने वहां से जाते वक्त रामजनक मेहता की मोटरसाइकिल की चाभी अपने साथ लेते गए। गुरुवार की सुबह कर्मियों ने घटना की सूचना कुडू थाना पुलिस को दी। इसके बाद दल बल के साथ कुडू थाना के प्रशिक्षु दारोगा पोलिकार टोप्पो मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। कुडू थाना पुलिस फिलहाल मामले का अनुसंधान कर लुटेरों की धर-पकड़ में जुट गई है।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता जेम्स कुजूर, सहायक अभियंता संतोष कुमार, जेई बनारसी राम भी पावर सब स्टेशन पहुंचे और पूरी जानकारी ली है। बिजली विभाग के एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि पूरा पावर सब स्टेशन में कुछ दिनों से कम चल रहा था। काफी नया-नया सामान आया था, जिसका काम हैदराबाद की गोपी कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी काम करा रही है। कृषि सिंचाई योजना का काम गुरूवार को ही पूरा कर बिजली शुरू करना था। उन्होंने बताया कि 1.5 एमवीए के ट्रांसफार्मर की कीमत लगभग 5 लाख होती है। अभियंता के अनुसार 10-12 लाख रुपये के सामान की लूट हुई है। मामले में विभाग के अलावा कंपनी ने भी अलग से कुडू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचिंता: कोरोना से ठीक होने के डेढ़ महीने बाद फिर हो गया कोरोना
Next Article गिरिडीह उच्चकों ने 72 हजार रूपये उड़ाये

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.