Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 10:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चुनाव के पहले RJD का बड़ा फैसला, तीन MLA निष्‍कासित
बिहार

चुनाव के पहले RJD का बड़ा फैसला, तीन MLA निष्‍कासित

August 16, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना। राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी पार्टी के तीन विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। विधायक के प्रेमा चौधरी, महेश्वर यादव और फराज फातमी  को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन सभी को पार्टी ने छह साल के लिए बाहर किया है। आगामी विधानसभा चुनाव के पहले यह पार्टी का बड़ा फैसला है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और आलोक मेहता  ने दोपहर बाद तीनों विधायकों को पार्टी से निष्कासित किए जाने की जानकारी दी। जगदानंद सिंह ने कोरोना संक्रमण एवं बाढ़ के दौर में बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर सवाल उठाए।

लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर निष्‍कासन

जगदानंद सिंह ने बताया कि तीनों विधायको को पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर निष्कासित किया गया है। वे पार्टी लाइन के खिलाफ काम कर रहे थे। फराज फातमी के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री एमए फातमी ने तो लोकसभा चुनाव के दौरान ही जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ले ली थी। निष्‍कासित विधायकों में महेश्वर प्रसाद यादव गायघाट से तो प्रेमा चौधरी पातेपुर से विधायक हैं।

कोरोना व बाढ़ के दौरान कार्यों पर उठाए सवाल

मीडिया से बातचीत के दौरान आरजेडी ने कोरोना संक्रमण के काल में राज्‍य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर सवाल उठाया। आरजेडी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उन्‍हें कोरोना और बाढ़ की आपदाओं के दौरान जनता के बीच जाकर उनके दुख-दर्द को समझने की नसीहत दी।

बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार को घेरा

आरजेडी ने नीतीश कुमार के शासन के दौरान अपराध के चरम पर होने का आराप लगाया। उन्‍होंन बताया कि आरजेडी के काल में बिहार अपराध के मामले में देश में 26वें स्थान पर था, वहीं आज यह 23वें स्थान पर है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशार्क से लड़कर पति ने पत्नी को मौत के मुंह से निकाला
Next Article दो दिन से बंद है झारखंड इस्पात प्लांट, 500 मजदूरों के रोजगार पर संकट

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.