Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो दिन से बंद है झारखंड इस्पात प्लांट, 500 मजदूरों के रोजगार पर संकट
झारखंड

दो दिन से बंद है झारखंड इस्पात प्लांट, 500 मजदूरों के रोजगार पर संकट

August 16, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में मजदूर की मौत पर दो दिनों से प्रदर्शन जारी है। इस बीच इस प्लांट को भी प्रबंधन ने बंद कर दिया है। इसके बाद यहां कार्यरत लगभग 500 मजदूरों के रोजगार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। रविवार को भी मृतक बुधुवा उरांव के परिजनों के समर्थन में आजसू नेता तिवारी महतो और सैकड़ों ग्रामीण प्लांट के मुख्य द्वार को बंद कर अनशन पर बैठे रहे। उन्होंने साफ कह दिया है कि जब तक मृतक के आश्रितों को ₹10 लाख का मुआवजा नहीं मिलता है, तब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं होगा। यहां तक कि प्लांट को भी वे शुरू नहीं होने देंगे। लाश को ढाल बनाकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पूरी रात प्लांट प्रबंधन पर दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन अभी तक यह मुद्दा हल नहीं हो पाया है। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ अनुज उरांव और थाना प्रभारी विद्याशंकर ने कई बार ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह पुलिस की कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुए। इस बीच प्लांट प्रबंधन की ओर से भी मुद्दे को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन प्लांट प्रबंधन की भी किसी ने नहीं सुनी।

उचित मुआवजा देने को हैं तैयार, लेकिन बनाया जा रहा अनुचित दबाव : आलोक रुंगटा
इस पूरे प्रकरण में प्लांट मालिक आलोक रूंगटा ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि मजदूर बुधुवा उरांव बीमारी से ग्रसित था। 9 अगस्त को जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, तभी उसके परिजनों को इस बात के लिए आश्वस्त किया गया था, कि इलाज का पूरा खर्चा प्लांट प्रबंधन उठाएगा। लेकिन दुर्भाग्यवश बुधुवा उरांव का निधन हो गया। इसमें प्लांट प्रबंधन की कोई गलती नहीं है। प्रबंधन ने बुधुवा उरांव के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की बात भी कही थी। यहां तक कि उसके अंतिम संस्कार करने के लिए भी रकम दी जा रही थी। लेकिन राजनीति करने वाले कुछ लोगों ने इस मुद्दे को बेवजह तूल देने की कोशिश की है। प्लांट प्रबंधन किसी भी राजनीति में ना तो शामिल होना चाहता है और ना ही वह किसी मजदूर के साथ अन्याय कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले 2 दिनों से प्लांट बंद है, जिससे वहां काम करने वाले लगभग 500 मजदूर और उनके परिवार प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा सरकार को मिलने वाले प्रतिदिन के राजस्व की भी क्षति हो रही है। साथ ही प्रबंधन को भी काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी अपील जारी की है कि अगर किसी भी मजदूर के साथ कुछ होता है तो वहां पर यूनियन के सदस्यों के द्वारा बैठकर वार्ता की जाती है। लेकिन अनावश्यक प्रदर्शन और राजनीति कर दबाव बनाना सही नहीं है। उन्होंने अपनी पूरी संवेदना मजदूर के परिवार के प्रति जाहिर की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचुनाव के पहले RJD का बड़ा फैसला, तीन MLA निष्‍कासित
Next Article नदी में डूबकर रांची के दो युवकों की मौत

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.