Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव
रांची

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव

August 22, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार को देर रात इनके पॉजिटिव होने की सूचना आई। एक उच्च प्रशासनिक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की लेकिन आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कुछ कहने से इन्कार किया। पिछले दिनों शिबू सोरेन के आवास से 11 लोग संक्रमित मिले थे। कांटैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर इन दोनों का सैंपल लिया गया था।

जानकारी के अनुसार 76 वर्षीय शिबू सोरेन फिलहाल स्वस्थ हैं, उनमें कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे। वहीं, शिबू सोरेन के पुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पूरी कैबिनेट पहले ही क्वारंटाइन है। सोमवार को सीएम समेत सभी मंत्रियों की कोरोना जांच होगी। शुक्रवार को ही डाल्टनगंज विधानसभा के भाजपा विधायक आलोक चौरसिया भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। पूरे राज्य में 955 नए केस सामने आए तो 927 भी हुए। 13 संक्रमितों की जान गई है।

पूर्वी सिंहभूम के आठ तथा रांची, देवघर, गिरिडीह, साहिबगंज तथा बोकारो के एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। राज्य में अबतक 338 कोरोना मरीजों की जान गई है। शुक्रवार को सबसे अधिक 241 मरीज धनबाद में मिले। इसके बाद रांची में 180 नए मरीज मिले। बोकारो में भी 106 नए संक्रमित की पहचान हुई। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में 96 नए संक्रमित मिले।

नए संक्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 9,480 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले बढ़कर 28,196 हो गए हैं। हालांकि इनमें 18,372 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इससे राज्य में स्वस्थ होने की दर बढ़कर अब 65.15 फीसद हो गई है।

कहां कितने मरीज मिले

धनबाद में 241, बोकारो में 106, चतरा में पांच, देवघर में 30, दुमका में नौ, पूर्वी सिंहभूम में 96, गढ़वा में 15, गोड्डा में नौ, गुमला में पांच, गिरिडीह में 16, हजारीबाग में 13, जामताड़ा में 19, खूंटी में सात, कोडरमा में पांच, लातेहार में 40, लोहरदगा में 15, पलामू में 11, पाकुड़ में 15, रामगढ़ में 37, रांची में 180, साहिबगंज में छह, सरायकेला में 16, सिमडेगा में 12, प. सिंहभूम में 47 नए मरीज मिले।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचाणक्य की इन बातों का रखेंगे ध्यान तो कभी नहीं होगी धन की कमी
Next Article दिल्ली में आईएस का आतंकी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, आईईडी विस्फोटक बरामद

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.