Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 10:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गिरिडीह में राजद नेता की हत्या, भाजपा नेता को पीटकर गंभीर रूप से किया घायल
झारखंड

गिरिडीह में राजद नेता की हत्या, भाजपा नेता को पीटकर गंभीर रूप से किया घायल

August 26, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रतीकात्मक तस्वीर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गिरिडीह। बेंगाबाद थाना अंतर्गत मोतीलेदा दलित टोला में मंगलवार की रात हरवे हथियार से लैस 25 से 30 अपराधियों ने राजद नेता कैलाश यादव एवं भाजपा नेता इंद्रलाल वर्मा पर हमला कर दिया। घेरकर दोनों पर लाठी-डंडे से प्रहार किया। इस हमले में कैलाश यादव की मौत हो गई जबकि इंद्रलाल वर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसे पीएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया है। हमलावरों में आधा दर्जन लोगों की पहचान हो चुकी है। मृतक कैलाश यादव के भाई छोटू यादव ने उनकी पहचान की है। सभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

बताया जाता है कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे राजद नेता कैलाश यादव एवं भाजपा नेता इंद्रलाल वर्मा बुलेट से मोतीलेदा स्थित अपने आवास जा रहे थे। इसी क्रम में मोतीलेदा के दलित टोला के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। घेरकर कैलाश यादव को पीट-पीटकर मार डाला। दोनों की चीख सुनकर आसपास के लोग जब निकले तो हमलावर भाग गए। इसके बाद दोनों को रात में ही गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत देख डॉक्टर ने दोनों को पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही कैलाश यादव की मौत हो गई। इसके बाद परिजन रास्ते से ही शव लेकर गिरिडीह सदर अस्पताल लौट गए। इस बीच बेंगाबाद एवं नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। कैलाश यादव के भाई छोटू यादव का पुलिस ने बयान लिया। सुबह से ही सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों एवं शुभचिंतकों का जुटान लग गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleLIC : सिर्फ एकबार प्रीमियम देकर जीवन भर पाएं पेंशन
Next Article रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स गैंग का खुलासा

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.