WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गिरिडीह। डुमरी में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की टीम ने सीमाचंल क्षेत्र के सियारी मोड़ पुल के नीचे 10 किलो का केन बम बरामद किया है। यह सफलता एसपी अमित रेणु को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मिली।सूचना के बाद बुधवार की दोपहर पुलिस बल और सीआरपीएफ ने सीमाचंल के सियारी मोड़ में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस को पुल के नीचे 10 किलो का केन बम बरामद हुआ। टीम ने केन बम को मौके पर डिफ्यूज कर दिया।

