Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 12:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री आवास के पास मां-बेटे की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर से सनसनी
देश

मुख्यमंत्री आवास के पास मां-बेटे की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर से सनसनी

August 29, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं उत्तर प्रदेश में. एक दिन पहले ही वाराणसी में डबल मर्डर बाद शनिवार को राजधानी लखनऊ में हुए डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है. लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास इस घटना को अंजाम दिया गया है.
लखनऊ के गौतम पल्ली में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है. मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया है. मौके पर पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारी मौजूद है. लखनऊ में गोली मारकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है.
बेड पर मिला शव
लखनऊ में हाई-सिक्योरिटी जोन थाना गौतम पल्ली क्षेत्र में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है. मामला रेलवे के बड़े अधिकारी के सरकारी आवास में हुआ है. जहां पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इनका शव घर के बेड पर पड़ा हुआ मिला. वहीं बेटी भी ट्रामा सेंटर में एडमिट है. मौके पर पहुंची पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर है. पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जानाकरी के मुताबिक थाना गौतम पल्ली क्षेत्र सीएम आवास से काफी नजदीक है. और हाई-सिक्योरिटी जोन माना जाता है. जहां विवेकानंद मार्ग स्थित बंगला नंबर-1 में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. यह बंगला रेलवे के सीनियर अधिकारी आरडी बाजपेई का है. जानकारी के मुताबिक सुबह बेटा, बेटी और पत्नी घर में मौजूद थे. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मां और बेटे की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है.
घटना को लेकर कमिश्नर सुजीत पांडेय का कहना है कि रेलवे के सीनियर अधिकारी के बंगले में घटना को अंजाम दिया गया है. अधिकारी के बेटे और पत्नी का शव बेड पर मिला है. किसी ने गोली मारकर हत्या की है. अधिकारी की बेटी अभी ट्रामा में एडमिट है. फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleधनबाद में फिर चला गोली और बम, दहशत
Next Article धर्मग्रंथ के अपमान को लेकर जल उठा एक पूरा देश, समझिए अशांति की पूरी कहानी

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.