Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 12:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पति के शव के साथ तीन दिनों तक बेसुध पड़ी रही महिला, दो बेटे रहते हैं अलग
रांची

पति के शव के साथ तीन दिनों तक बेसुध पड़ी रही महिला, दो बेटे रहते हैं अलग

September 4, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

दो संपन्न बेटों के रहने के बावजूद किराये पर रहे थे बुजुर्ग दंपती
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना को सामने आयी है। दो संपन्न बेटों के रहने के बावजूद किराये के एक छोटे से मकान में रह रहे पत्नी के साथ रह रहे 80वर्षीय बुर्जुग भगवान शर्मा की मौत हो गयी, जबकि मानसिक रूप से कमजोर उनकी पत्नी तीन दिनों तक पति के शव के बगल में ही सोयी रही। इस बीच मकान मालिक ने शव से दुर्गंध आने के बाद मृतक के परिजनों को खबर दी और अंत्येष्टि की प्रक्रिया शुरू हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बेटे के रहने के बावजूद बुजुर्ग दंपती पांच सालों से एक किराये के मकान में रह रहे थे, जबकि उनके पुत्र शहर के ही चार तल्ले बड़े से मकान में रहते है। बताया गया है कि 80वर्षीय भगवान शर्मा का एक पैर कटा हुआ था, पत्नी ही उनकी देखभाल करती है, लेकिन परिस्थितियों ने उनकी पत्नी को भी मानसिक रूप से कमजोर बना दिया।

वहीं आर्थिक रूप से धन-संपन्न दोनों बेटे कभी उनका हाल जानने नहीं आते थे, हालांकि मृतक का छोटा बेटा मकान का किराया और राशन खर्च आदि उठाता था। इसके अलावा कोई बुजुर्ग दंपत्ति का हाल चाल पूछने भी नही आता था, ना ही कोई फोन कॉल करता था। मकान मालिक ने बताया कि बुजुर्ग रिटायर थे और अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में पिछले 5 वर्षों से रहते थे।

मकान मालिक ने बताया कि मकान में दुर्गंध आने पर शुक्रवार सुबह वह कमरे के अंदर झांक कर देखा तो अंदर बुजुर्ग का शव पड़ा था, वहीं उनकी पत्नी शव के बगल में सोयी थी। मकान मालिक ने ही मृतक के छोटे पुत्र को खबर दी, जिसके बाद पुत्र व कुछ परिजन पहुंचे। सबसे दुःखद बात यह देखी गयी कि बुजुर्ग की मौत की बाद भी उनके पुत्रों ने पार्थिव शरीर को घर ले जाने की बजाय किराये के मकान से ही अंत्येष्टि की तैयारी शुरू कर दी। वहीं अपने पति की मौत के बाद बुजुर्ग महिला कहां रहेगी, उसे वृद्धाश्रम भेजा जाएगा या अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा अथवा पुत्र अपने साथ ले जाएंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल रांची के हरमू मुक्तिधाम में बुजुर्ग की अंत्येष्टि की तैयारी चल रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleधोनी के टीम को एक और झटका, रैना के बाद हरभजन IPL 2020 से बाहर
Next Article शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार, जल्द अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.