WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
धनबाद। धनसार थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक दंपति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। चांदमारी स्थित घर में ही पत्नी रीना का शव फांसी से लटका मिला है, जबकि पति अमरजीत की मौत किसी जहरीले पदार्थ के खाने से हुई है।
सोमवार की सुबह जैसे ही लोगों को घटना की सूचना मिली मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोग आशंका जता रहे है कि दंपति ने आर्थिक तंगी के कारण मौत को गले लगाया है। वहीं मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है।

