WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
दुमका। बसमसिया से बांसपहाड़ी कल्याणपुर जाने वाले सड़क में शुक्रवार को हथियार बंद अपराधियों ने सीएसबी केंद्र संचालक से 2.60 लाख रूपए लूट लिए। संचालक सजमल अंसारी एवं सैयुम अंसारी देर शम थाना पहुंच घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि दुमका कॉपरेटिव बैंक से 2.60 लाख रूपए लेकर घर शहरपुर जा रहा था। रास्ते में जंगल के समीप उंचाई पर पहले से खड़े तीन बाइक सवार युवकों ने बंदूक की नोक पर मारपीट कर पैसे छीन कर फरार हो गये। मामले में थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि घटना हुई है। इसकी जानकारी मिली है। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

