Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 03:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने जूते की माला पहनाकर गांव में घूमाया, पहले से शादीशुदा थी युवती
Headlines

प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने जूते की माला पहनाकर गांव में घूमाया, पहले से शादीशुदा थी युवती

September 26, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

जिले के रंगा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सामाजिक परंपराओं एवं पिछड़े सोच के तहत एक प्रेमी जोड़े को अर्धनग्न कर जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाए जाने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद प्रेमी युगल को ग्रामीणों के चंगुल से बचाया और थाना लेकर आई। ग्रामीणों के खिलाफ रांगा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, तीन पहाड़ थाना क्षेत्र के बाकुडी निवासी युवती जो शिवा पहाड़ में अपने रिश्तेदार के घर रहती थी, उसकी शादी मोदी कोला गांव के एक युवक के साथ हुई थी। लेकिन उसका प्रेम प्रसंग एक अन्य युवक जूही बोना गांव निवासी युवक से चल रहा था। दोनों प्रेमी युगल गुरुवार की देर रात शिवा पहाड़ गांव के निकट एमजीआर रेलवे लाइन के पास पहुंचा। यहां ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और बंधक बना लिया।

युवक पर लगाया गया पांच लाख रुपए का जुर्माना
इसके बाद प्रेमी जोड़े को गांव लाकर अर्धनग्न किया गया और फिर जूते-चप्पल की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया गया। शुक्रवार को आसपास के गांव के लोग शिवा पहाड़ पहुंचे और युवक के परिजनों को बुलाया। इसके बाद गांव में बैठक हुई। पकड़े गए युवक के ऊपर 5 लाख का जुर्माना लगाया गया।

पांच थाना की पुलिस मौके पर पहुंची
इधर, मामले की जानकारी मिलते ही बरहरवा एसडीपीओ प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रांगा थाना पुलिस, बरहरवा थाना पुलिस, राधा नगर थाना पुलिस, बरहेट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक और युवती को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया और अपने कब्जे में लिया। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। उग्र भीड़ को संभालने के लिए एसडीपीओ ने पुलिस लाइन से और भी फोर्स मंगाया। इसके बाद भीड़ को समझा कर पुलिस प्रेमी जोड़े को अपने साथ थाना ले आई।

एसडीपीओ प्रमोद कुमार मिश्रा का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर प्रेमी जोड़े को मुक्त करा लिया है। पुलिस वायरल वीडियो का जांच कर रही है। कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने घटना के कारण समाज में प्रचलित पारंपरिक परंपराओं को बताया है। पुलिस अग्रसर कार्रवाई की रह कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

पूरे घटनाक्रम के दौरान भीड़ चिल्लाती रही, लड़का छोड़ने की गुहार लगाता रहा
प्रेमी जोड़े के पकड़े जाने के बाद सैकडों की संख्या में भीड़ चिल्लाती रही। इस दौरान प्रेमी जोड़े को अर्धनग्न कर दिया गया और उन्हें जूते-चप्पल की माला पहनाई गई। लड़का बार-बार भीड़ से दोनों को छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी। रात में ही गांव में घुमाने के बाद प्रेमी जोड़े को रस्सी से बांधकर गांव में ही रखा गया। सुबह फिर से उनके साथ बर्बरता की गई। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने लड़के और लड़की को अर्धनग्न कर दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकिसान विरोधी है कृषि विधेयक, संघीय ढांचे पर प्रहार- रामेश्वर उरांव
Next Article वेबसाइट पर ठगी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.