Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 03:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुंबई में एक और एक्टर की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
Headlines

मुंबई में एक और एक्टर की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

September 29, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच अभी चल ही रही है कि एक और अभिनेता अक्षत उत्कर्ष की मौत की ख़बर मुंबई से आ रही है। मुंबई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज़ करके मामले की जांच शुरू कर दी है। आरम्भिक जांच में अक्षत की मौत की वजह आत्महत्या बतायी गयी है। हालांकि परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।

26 साल के टीवी एक्टर अक्षत उत्कर्ष का मृत शरीर रविवार की रात मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित उनके अपार्टमेंट में मिला था। अम्बोली पुलिस के अनुसार, अक्षत काम ना होने की वजह से डिप्रेशन का शिकार थे, जिसके चलते उन्होंने सुसाइड का रास्ता चुना। हालांकि, अक्षत के परिवार ने डिप्रेशन की बातों का विरोध किया और दावा किया कि एक्टर की हत्या हुई है। मुंबई पुलिस के हवाले से एएनआई ने ट्वीट कर बताया कि अक्षत ने अंधेरी इलाक़े में स्थित अपने आवास पर सुसाइड कर ली थी। केस दर्ज़ कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिवार को सौंप दी गयी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अक्षत अपनी एक महिला मित्र के साथ अंधेरी आरटीओ के पास एक सोसाइटी में रहते थे। अक्षत की मित्र के स्टेटमेंट के अनुसार, रविवार शाम तक उनका व्यवहार सामान्य था। उन्होंने सामान्य रूप से बातचीत की और सोने से पहले साथ में खाना खाया।

जानकारी के अनुसार अम्बोली पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर सोमेश्वर कांथे के हवाले से बताया गया कि एक्सीडेंटल मौत की रिपोर्ट दर्ज़ करके मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी गयी है। आरम्भिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। घटना रविवार रात 10 से 11.30 बजे के बीच की है। दोस्तों से पूछताछ में सामने आया कि अक्षत लॉकडाउन में काम ना होने की वजह से परेशान थे और उन्हें दोस्तों और परिवार से उधार मांगकर गुज़ारा करना पड़ रहा था।

हालांकि, परिवार ने मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और हत्या की आशंका ज़ाहिर की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जो उसे मंगलवार को गृहनगर मुज़फ़्फ़रपुर ले गये।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमझधार में फंसे कुशवाहा को मिला मायावती का साथ
Next Article पीएलएफआइ के दो उग्रवादी गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.