Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 03:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मझधार में फंसे कुशवाहा को मिला मायावती का साथ
बिहार

मझधार में फंसे कुशवाहा को मिला मायावती का साथ

September 29, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

PATNA : तेजस्वी यादव के नेतृत्व का विरोध कर महागठबंधन से खुद को अलग कर चुके उपेंद्र कुशवाहा को अब विधानसभा चुनाव में मायावती का सहारा मिला है. उपेंद्र कुशवाहा का एडजस्टमेंट एनडीए गठबंधन में नहीं हो सका. लिहाजा अब वह बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर बिहार चुनाव में उतरने जा रहे हैं. कुशवाहा आज 2:00 बजे बसपा के नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे.

खुद कुशवाहा ने कहा है कि वह मंगलवार को इस मसले पर सब कुछ साफ कर देंगे. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि वह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह स्पष्ट कर देंगे कि उनकी भविष्य की राजनीति किस रास्ते पर होगी.
कुशवाहा सोमवार को ही दिल्ली से पटना पहुंचे हैं.

उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के नेताओं की बैठक में तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सीधा सवाल खड़ा कर यह स्पष्ट कर दिया था कि वह महागठबंधन के साथ आगे नहीं चलने वाले. कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार के नेतृत्व के आगे तेजस्वी यादव का चेहरा कहीं नहीं टिकता है. ऐसे में आरजेडी को नेतृत्व में बदलाव करना चाहिए. कुशवाहा के इस रुख के बाद आरजेडी ने भी उन्हें चलता करने का संकेत दे दिया था. कुशवाहा को राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से लगातार झटका दिया जा रहा है. तेजस्वी यादव ने पहले रालोसपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कामरान को आरजेडी की सदस्यता दिलाई और फिर सोमवार को रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी को भी आरजेडी में शामिल करा दिया. कुशवाहा को तेजस्वी ने जिस तरह डैमेज किया है उसके बाद महागठबंधन में उनके बने रहने की उम्मीद खत्म हो चुकी है. कुशवाहा बीजेपी के बड़े नेताओं के संपर्क में रहे हैं लेकिन एनडीए में उनकी दाल नहीं दल पायी. अब मायावती के साथ मिलकर बिहार में हाथी की सवारी करेंगे. बता दें कि 2015 में विधानसभा का चुनाव कुशवाहा ने एनडीए के साथ मिलकर 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत उनको मात्र 2 सीटों पर मिली थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपत्रकार को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
Next Article मुंबई में एक और एक्टर की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.