Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 03:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तीन देशों की यात्रा के बाद भारत लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
देश

तीन देशों की यात्रा के बाद भारत लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

August 27, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा के बाद मंगलवार सुबह भारत लौट आए हैं। प्रधानमंत्री 22 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), फ्रांस और बहरीन की यात्रा के लिए रवाना हुए थे, जहां उनकी यात्रा 26 अगस्त को फ्रांस आकर खत्म हुई।

भारत के लिहाज से कूटनीतिक तौर पर यह यात्रा काफी अहम रही। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात के दौरान कश्मीर पर पूरी दुनिया के सामने भारत का पक्ष मजबूती से रखा।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के बियारिट्ज शहर में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। यहां उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई और दोनों के बीच व्यापार, ऊर्जा सहयोग सहित विभिन्न द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों पर 40 मिनट तक विस्तार से बातचीत हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस वैश्विक मंच से स्पष्ट किया कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है। इस मामले पर किसी भी तीसरे देश की दखलअंदाजी मंजूर नहीं।

उल्लेखनीय है कि 22 अगस्त को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। 23 अगस्त को पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) पहुंचे जहां उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया गया। इस दौरान अबूधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद 25 अगस्त को प्रधानमंत्री बहरीन पहुंचे, जहां उन्हें ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ से सम्मानित किया गया। इस दौरान बहरीन के शाह हमाद बिन इशा अल खलीफा के साथ विभिन्न द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअलीगढ़ में चार्टर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, सभी सवार सुरक्षित
Next Article देश गंभीर आर्थिक संकट में, श्वेतपत्र लाए सरकार : कांग्रेस

Related Posts

देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Headlines

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 25, 2026

महंगी EMI से मिलेगी राहत? दूसरे बैंक में होम लोन ट्रांसफर कर बचा सकते हैं लाखों रुपये

October 24, 2026

सर्दियों में त्वचा क्यों होने लगती है रूखी? जानें नमी और चमक बनाए रखने के आसान उपाय

October 24, 2026

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026

राहत कोष में मदद : IMPPA ने दिए 5 लाख, पूर्व मंत्री ने सौंपा एक माह का वेतन; CM ने जताया आभार

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.