Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 03:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पीएलएफआई के पांच उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार
रांची

पीएलएफआई के पांच उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

October 8, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। रांची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई )के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में विजय मुंडा (22 ),विशाल शर्मा (22), विशाल कुमार स्वांसी उर्फ पोगों (23), आकाश सिंह उर्फ एलऐक्स (25) और सुशील वर्मा उर्फ कटला उर्फ लंगड़ू ( 21) शामिल हैं। इनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा सिंगल बैरल, एक लोडेड देशी कट्टा डबल बैरल, 6 गोलियां , दो खोखा, 1 पल्सर बाइक और आठ मोबाइल फोन बरामद किया गया हैं। रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम और सिटी एसपी सौरभ ने संयुक्त रुप से गुरुवार देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कई कांडों में फरार उग्रवादी और पीएलएफआई कमांडर पुनई उरांव के दस्ते के सदस्य विशाल और एलेक्स अपने कई साथियों के साथ मिलकर दलादली गांव के नजदीक छुपे हुए हैं।
एसपी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय वन नीरज कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया। टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। जैसे ही टीम दलादली रोड के पास पहुंची कि एक बाइक पर सवार दो लड़के दिखे। पुलिस को देखकर एक लड़का उतर कर भाग गया। जब मोटरसाइकिल सवार लड़के से उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम विजय मुंडा बताया। विजय मुंडा की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और गोलियां बरामद की गयी। उससे पूछताछ करने पर उसने भागने वाले लड़के का नाम विशाल शर्मा बताया। इसके बाद टीम ने विशाल शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में नगड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । विशाल शर्मा से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि एलेक्स और उसके दोस्त अभी कोकर शांति नगर में रहते हैं। वहीं जाने पर वह पकड़ा जा सकता है। इसके बाद छापेमारी टीम कोकर के लिए निकली जहां गुप्त रूप से छापेमारी करने पर शांति नगर में विशाल कुमार स्वांसी के भाड़े के मकान में घुसकर उसके साथ आकाश उर्फ एलेक्स और सुशील वर्मा उर्फ कटला को पकड़ा गया। टीम ने तीनों की तलाशी ली तो विशाल स्वांसी के पास से एक डबल बैरल का देशी कट्टा और चार गोलियां तथा दो खोखा बरामद किया। इस संबंध में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसपी ने बताया कि आकाश उर्फ एलेक्स के खिलाफ पूर्व से तीन मामले दर्ज हैं। जबकि सुशील वर्मा उर्फ कटला के खिलाफ भी दो मामले दर्ज है। विशाल शर्मा के खिलाफ एक मामला दर्ज है। वहीं विशाल स्वांसी के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों ने पुलिस को बताया कि वह यहां छिपकर रह रहे थे और जमीन कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का काम करते थे। सभी गिरफ्तार उग्रवादी कमांडर पुनई उरांव के दस्ते से जुड़े हैं। एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में रातू थाना प्रभारी राजीव लाल, सुखदेव नगर थाना प्रभारी जॉन मुर्मू ,नगड़ी थाना प्रभारी बाबु बंसी साव, आशीष कुमार और एसएसपी के क्यूआरटी टीम के सशस्त्र बल शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपीएम मोदी व सीएम योगी को धमकी देने वाला सलमान गिरफ्तार
Next Article झारखण्ड खेल जगत में भी अलग पहचान बनायेगा- हेमन्त सोरेन

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.