Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 12:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरकार को मिली भारतीयों के स्विस बैंक खातों की दूसरी लिस्ट
देश

सरकार को मिली भारतीयों के स्विस बैंक खातों की दूसरी लिस्ट

October 9, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। भारतीय नागरिकों एवं इकाइयों के स्विस बैंक खातों की दूसरी लिस्ट भारत को मिल गई है। स्विटजरलैंड के साथ जानकारी के ऑटोमैटिक एक्सचेंज को लेकर हुए समझौते के तहत भारत को ये विवरण मिले हैं। कालेधन के खिलाफ सरकार की लड़ाई में इसे अहम उपलब्धि के तौर पर देखा जा सकता है। स्विटजरलैंड के फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन (FTA) ने इस साल AEOI (ऑटोमैटिक एक्सचेंज ऑफ इन्फॉर्मेशन) फ्रेमवर्क के तहत भारत सहित 86 देशों को वित्तीय खातों से जुड़े विवरण साझा किए हैं। भारत को AEOI के तहत सितंबर, 2019 में पहली बार स्विस खातों से जुड़े विवरण हासिल हुए थे। उस समय स्विस FTA ने 75 देशों के साथ ये विवरण शेयर किए थे।

FTA की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि इन्फॉर्मेशन एक्सचेंज के तहत इस साल 31 लाख वित्तीय खातों की जानकारी दी गई है। पिछले साल लगभग इतने ही खातों की जानकारी FTA की ओर से दी गई थी।

FTA की ओर से जारी बयान में स्पष्ट तौर पर भारत का नाम नहीं लिया गया है लेकिन अधिकारियों ने ‘पीटीआइ’ को बताया कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जिनके साथ स्विटजरलैंड ने स्विस बैंक खातों से जुड़ी जानकारियां साझा की है।

अधिकारियों ने कहा है कि इस साल स्विटजरलैंड द्वारा 86 देशों को उपलब्ध करायी गई 30 लाख से अधिक वित्तीय खातों में भारतीय नागरिक एवं इकाइयों की संख्या काफी अच्छी-खासी है।

अधिकारियों के मुताबिक स्विटजरलैंड के अधिकारी पिछले एक साल में 100 से अधिक भारतीय नागरिकों एवं इकाइयों की जानकारी आग्रह के आधार पर दे चुके हैं। स्विस अधिकारियों ने वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी जांच के सिलसिले में भारतीय अधिकारियों की ओर से प्रशासनिक सहयोग के आग्रह के आधार पर ये जानकारियां दी हैं।

इनमें से अधिकतर मामले पुराने खातों एवं 2018 से पहले बंद हो चुके अकाउंट्स से जुड़े थे। AEOI केवल सक्रिया या 2018 में बंद कराये गए खातों के मामलों में प्रभावी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबेरमो उपचुनाव में अनूप सिंह होंगे कांग्रेस उम्मीदवार
Next Article बचरा में पुल से गिरा हाईवा, प्रतिबंध के बावजूद छलटा पुल से चल रहे हैं भारी वाहन

Related Posts

Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.