WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पटना: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान शनिवार को पंच तत्व में विलीन हो गए. परिजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं समेत अन्य नेताओं ने नम आंखों से दिवंगत नेता को अंतिम विदाई दी. इधर उनके निधन के बाद उन्हें भारत रत्न ने नवाजने की मांग उठने लगी है. इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चर्चित दलित नेता जीतन राम मांझी ने दिवंगत एलजेपी नेता रामविलास पासवान को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठाई है.
इस संबंध में उन्होंने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है और दिवंगत नेता रामविलास पासवान को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की गुहार लगाई है.

