Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 01:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इस राज्य में गिर सकती है बीजेपी सरकार, सीएम से नाराज विधायक दिल्ली पहुंचे
देश

इस राज्य में गिर सकती है बीजेपी सरकार, सीएम से नाराज विधायक दिल्ली पहुंचे

October 13, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
PTI5_17_2018_000164B
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

इन विधायकों ने सीएम देव पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें तानाशाह और अनुभवहीन बताया है. बताया जा रहा है कि ये विधायक सुदीप रॉय बर्मन के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं. उनके साथ सुशांत चौधरी, आशीष साहा, आशीष दास, दीवा चंद्र रांखल, बर्ब मोहन, परिमल देव बरम और राम प्रसाद पाल हैं.

सुशांत चौधरी ने कहा है कि कुछ विधायक और उनके साथ हैं जो कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण दिल्ली नहीं आये. हम यहां शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपनी राय रखेंगे. हालांकि मुख्यमंत्री बिप्लब देव के करीबी नेताओं की मानें तो सूबे की भाजपा सारकार को कोई खतरा नहीं है.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष माणिक शाह ने कहा है कि हमारी सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है. आगे उन्होंने कहा कि विधायकों की शिकायत के बारे में मुझे जानकारी नहीं है. यदि उनकी कोई शिकायत भी है तो वो पार्टी फोरम आकर अवगत कराएं. पार्टी के बाहर हम ऐसे मुद्दों पर चर्चा करना उचित नहीं समझते हैं.

केंद्रीय नेतृत्व का करीबी : आपको बता दें कि भाजपा ने त्रिपुरा में 25 साल से सत्ता पर काबिज वाम दलों को पटखनी देकर स्पष्ट बहुमत हासिल करके सरकार बनाई है. पार्टी को 59 में से 35 सीटों पर जीत मिली थी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े बिप्लब कुमार देब भाजपा की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं. उन्हें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का भी करीबी माना जाता है.

त्रिपुरा में 80 प्रतिशत घरों में विवेकानंद की तस्वीर हो : यदि आपको याद हो तो त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने पिछले दिनों कहा था कि पूर्वोत्तर राज्य में 80 प्रतिशत घरों में अगर स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें हों तो भाजपा सरकार यहां अगले तीन दशक तक सत्ता में रह सकती है. पार्टी की इकाई ‘भाजपा महिला मोर्चा’ के सदस्यों को संबोधित करते हुए देब ने कार्यकर्ताओं से स्वीमा विवेकानंद के संदेशों का प्रसार करने और राज्य में लोगों को प्रोत्साहत करने के लिए उनकी तस्वीरें बांटने को कहा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 21 लोग गिरफ्तार
Next Article मात्र 55 रुपया निवेश कर कमा सकते हैं 42 हजार रुपये

Related Posts

Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.