Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 06:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CTET परीक्षा का सीबीएसई ने किया ऐलान, इस तारीख़ को होगा एक्जाम
Headlines

CTET परीक्षा का सीबीएसई ने किया ऐलान, इस तारीख़ को होगा एक्जाम

November 4, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

सीबीएसई ने सीटीईटी परीक्षा की नई तिथि का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को घोषणा की कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन 31 जनवरी 2021 को किया जाएगा। शिक्षक बनना चाह रहे लाखों उम्मीदवार बेसब्री से नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि यह परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की जानी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।

7 नवंबर से सीटीईटी परीक्षा का शहर बदलने का मौका
सीबीएसई ने कि अभ्यर्थियों की ओर से अपने परीक्षा शहर का विकल्प बदलने के लिए बड़ी संख्या में अनुरोध प्राप्त हुए हैं क्योंकि उन्होंने कोविड-19 के कारण अपना स्थान बदल लिया है।

Advertisement Advertisement

कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते सीबीएसई ने अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर का विकल्प बदलने का मौका देने का फैसला किया है। जो उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर को बदलना चाहते हैं वह 7 नवंबर 2020 से 16 नवंबर 2020 के बीच ऑनलाइन बदल सकते हैं। इस दौरान एग्जाम सिटी बदलने की विंडो खुलेगी। सीबीएसई ने कहा है कि अभ्यर्थियों द्वारा चुने गए शहरों में उम्मीदवारों को समायोजित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा लेकिन यदि कोई स्थिति पैदा होती है तो उनके द्वारा चुने गए चार शहरों के अलावा कोई भी शहर आवंटित किया जा सकता है।

अब ज्यादा शहरों में होगी परीक्षा
सीबीएसई ने नोटिस जारी कर कहा है कि परीक्षा के दौरान कोविड-19 संक्रमण से बचाव संबंधी गाइडलाइंस और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पहले यह परीक्षा देश के 112 शहरों में होनी थी लेकिन अब यह 135 शहरों में आयोजित होगी। नए परीक्षा शहर लखीमपुर, नागों, बेगुसराय, गोपालगंज, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, सारन, भिलाई/दुर्ग, बिलासपुर, हजारीबाग, जमशेदपुर, लुधियाना, अंबेडकर नगर, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, गोंडा, मैनपुरी, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, सीतापुर और उधमसिंह नगर हैं। ऐसे पहचान किए गए शहरों की एक सूची सीटीईटी वेबसाइट पर ctet.nic.in पर उपलब्ध है।

आपको बता दें कि सीटीईटी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। एक जुलाई में और दूसरा दिसंबर में। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है वो नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और दूसरे स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सीटीईटी एग्जाम पैटर्न 
पेपर-1 में 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लेंग्वेज 1, लेंग्वेज 2, मैथ्स, एनवायरनमेंटल स्टडीज से जुड़े 30-30 प्रश्न पूछ जाएंगे।
वहीं पेपर – 2 में भी 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लेंग्वेज 1, लेंग्वेज 2, मैथ्स व साइंस (मैथ्स व साइंस के टीचरों के लिए) या सोशल स्टडीज/सोशल साइंस ( सोशल स्टडीज/सोशल साइंस टीचर के लिए) से जुड़े प्रश्न पूछ जाएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा, अंदर से आ रही रोने की आवाज
Next Article मुंगेर, गोरखपुर व काठमांडू से ट्रेनिंग लेकर रांची में तैयार किए जा रहे पिस्टल-राइफल

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.