Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 25 May, 2026 • 04:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नमक से भरे ट्रक में जा रहा था गांजा, STF ने दबोचा
Headlines

नमक से भरे ट्रक में जा रहा था गांजा, STF ने दबोचा

November 7, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ की टीम ने नमक से भरे ट्रक में एक करोड़ रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है. गांजे से भरा यह ट्रक ओडिशा से यूपी जा रहा था लेकिन रास्ते में ही एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया. दरअसल यूपी एसटीएफ को नमक से भरे ट्रक में छुपा कर गांजे की तस्करी करने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद सोनभद्र के चोपन इलाके में छह नवंबर को नमक से भरे एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया.

एसटीएफ की टीम ने जब ट्रक की तलाशी ली तो तकरीबन 800 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में इस गांजे की कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपये बताई गई है.

एसटीएफ ने बीएन सिंह, प्रवेश यादव, राजेन्द्र जायसवाल और जितेंद्र प्रताप सिंह को जांच के बाद गिरफ्तार किया है. एसटीएफ सूत्रों की मानें तो भारत के अलग-अलग राज्यों से उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर इन दिनों गांजे की तस्करी हो रही है. उसी आधार पर एसटीएफ धड़ पकड़ कर रही है.

एसटीएफ की जांच में पता चला है कि मिर्जापुर के रहने वाले माफिया अवधेश पांडेय की सरपरस्ती में नमक की आड़ में ट्रक में गांजे की तस्करी हो रही थी. अवधेश पांडेय फिलहाल फरार है. एसटीएफ उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है.

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि इनका एक संगठित गैंग है जिसके जाल यूपी से लेकर ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में फैला हुआ है. एसटीएफ ने ट्रक को जब्त कर लिया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवोटिंग के बीच RJD नेता के भाई की हत्या
Next Article भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, नगदी समेत तस्कर गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

बकरीद पर रांची DC-SP का सख्त संदेश, बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले

May 24, 2026
Headlines

रात के अंधेरे में डीजल चोरी की साजिश, CCL-पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

May 24, 2026
Headlines

दिन के उजाले में सरकारी लोहा टपाने पहुंचे उचक्के, फिर…

May 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 25, 2026

बकरीद पर रांची DC-SP का सख्त संदेश, बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले

May 24, 2026

दामोदर तट पर सजेगी आस्था की शाम, रजरप्पा में होगी भव्य महाआरती… जानें कब

May 24, 2026

रात के अंधेरे में डीजल चोरी की साजिश, CCL-पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

May 24, 2026

दिन के उजाले में सरकारी लोहा टपाने पहुंचे उचक्के, फिर…

May 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.