WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूंटी। एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ रविवार को चलाये गये छापामारी अभियान में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक बंदूक बरामद की गयी। इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एसपी ने बताया कि उनके निर्देश पर एसएसबी डी/26 के सहायक कमांडेंट अजीत कुमार अधिकारी मारंगहादा अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर राजेश रजक के नेतृत्व में टीम का गठन् कर मारंगबुरू जंगल में रविवार को छापेमारी की गयी। इसमें पांडा हस्सा नामक अपराधी को गिरफ्तार किया गया और एक बंदूूक बरामद की गयी। गिरफ्तार अपराधी मारंगबुरू गांव का रहने वाला है। टीम में अड़की थाना के एसआई हसरत जमाल व श्विम राज के अलावा एसएसबी के जवान शामिल थे।

