Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 11:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना में IFS अफसरों से मिले सीएम सम्राट, बोले- दुनिया में चमकाएं बिहार की ब्रांडिंग
Headlines

पटना में IFS अफसरों से मिले सीएम सम्राट, बोले- दुनिया में चमकाएं बिहार की ब्रांडिंग

October 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार के ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों के साथ-साथ यहां के स्थानीय उत्पादों को अब पूरी दुनिया में अलग पहचान मिलेगी। इसके लिए विदेश सेवा में तैनात बिहार मूल के डिप्लोमैट्स की मदद ली जाएगी। गुरुवार को सीएम सम्राट चौधरी ने पटना स्थित संकल्प सभागार में दुनिया के अलग-अलग देशों में तैनात भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खास बैठक की। इस बैठक में अधिकारियों ने अपने कूटनीतिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे बिहार के पर्यटन और उत्पादों को विदेशी बाजारों तक पहुंचाया जा सकता है। सीएम ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इन सुझावों पर पूरी गंभीरता से आगे काम करेगी।

कर्मभूमि के साथ जन्मभूमि का कर्ज भी चुकाएं

सीएम ने विदेश में तैनात अधिकारियों की प्रतिभा और मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार के लोग दुनिया भर में अपनी काबिलियत का डंका बजा रहे हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान अधिकारियों से खास भावुक अपील भी की। सीएम ने कहा कि हर व्यक्ति जिस कर्मभूमि पर काम कर रहा है, उसके साथ-साथ अपनी जन्मभूमि के विकास का भी ध्यान रखे। विदेश में रहते हुए अधिकारी वहां के संपर्कों और मंचों के जरिए बिहार की एक सकारात्मक छवि पेश कर सकते हैं। इससे न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का मान बढ़ेगा, बल्कि यहां के उत्पादों को बड़ा विदेशी बाजार भी मिल सकेगा।

बौद्ध सर्किट, इको टूरिज्म और छठ की होगी ग्लोबल ब्रांडिंग

बैठक में सीएम ने बिहार में पर्यटन की असीम संभावनाओं का खाका खींचा। उन्होंने कहा कि गयाजी और सुल्तानगंज जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों में विदेशी सैलानियों को खींचने की पूरी ताकत है। राज्य सरकार तेजी से बौद्ध सर्किट और इको टूरिज्म को संवारने में जुटी है। इस दौरान सीएम ने लोक आस्था के महापर्व छठ की चर्चा करते हुए कहा कि पटना, मुंगेर और औरंगाबाद के प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों में उमड़ने वाली आस्था की मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिलती। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे छठ महापर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोजेक्ट करें, ताकि सात समंदर पार से लोग इस अनोखी संस्कृति को देखने बिहार पहुंचें।

शॉल और स्मृति चिह्न देकर अधिकारियों का किया सम्मान

इस अहम मुलाकात के बाद सीएम ने सभी उपस्थित आईएफएस अफसरों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बैठक में मालदीव के डिप्टी हाई कमिश्नर कुमार गौरव, रोम दूतावास के काउंसलर आकाश गुप्ता, इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के काउंसलर नीतेश कुमार, मस्कट में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन तविशी बेहल पांडेय, विदेश मंत्रालय में सेंट्रल अमेरिका के निदेशक डॉ. राजीव रंजन, पेरिस दूतावास के काउंसलर नवीन कुमार और विदेश मंत्रालय में नॉर्थ की निदेशक मनुस्मृति मौजूद रहीं। इसके अलावा बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और सीएम के सचिव लोकेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : सीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर
Next Article राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर

October 22, 2026
Headlines

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026
बिहार

मधुमक्खियों से बदली तकदीर : घूंघट की ओट से निकली दीदियां, खड़ा कर डाला 5.4 Cr का बिजनेस

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026

पटना में IFS अफसरों से मिले सीएम सम्राट, बोले- दुनिया में चमकाएं बिहार की ब्रांडिंग

October 22, 2026

सीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर

October 22, 2026

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026

मधुमक्खियों से बदली तकदीर : घूंघट की ओट से निकली दीदियां, खड़ा कर डाला 5.4 Cr का बिजनेस

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.