Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 10:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में फूलगोभी से सस्ती हुई किसान की जान, पीट-पीटकर की गई हेमनाथ की हत्या
झारखंड

झारखंड में फूलगोभी से सस्ती हुई किसान की जान, पीट-पीटकर की गई हेमनाथ की हत्या

November 10, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़। झारखंड में किसान की जान फूलगोभी से भी सस्ती हो गई है। जी हां, आप को सुनने में यह अटपटा जरूर लगेगा, लेकिन रामगढ़ जिले में हुई वारदात ने इन पंक्तियों को चरितार्थ कर दिया है। जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरोबिंग टोला सौराडीह में एक किसान को कुछ लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। उस किसान को सिर्फ इसलिए मारा गया, क्योंकि उस पर फूल गोभी चोरी करने का संदेह था। इस मामले में मृतक किसान हेमनाथ महतो की पत्नी सावित्री देवी ने रजरप्पा थाने में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई है। सावित्री देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति 7 नवंबर को गांव के ही खेत में अपना बैल ढूंढने के लिए गए थे। उनका बैल किसी दूसरे के खेत में लगे फूल गोभी की फसल को खा गया था। बैल को हटाने गए खेमनाथ महतो को मंटू उर्फ जितेंद्र कुमार, पंचम महतो, पंचम महतो के पत्नी, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, गोविंद कुमार, सुगन महतो, प्रेम नाथ महतो, गौतम महतो तथा चार पांच अन्य महिला पुरुष ने मिलकर मारपीट करना शुरू कर दिया। खेत से भागकर जब खेमनाथ अपने घर आ गया, तो वे लोग उसके घर पहुंचे। खेमनाथ को जबरन घर से निकाल कर मिलान टांड़ की ओर ले गए। जब सावित्री देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर मिलान टांड़ की ओर गई तो वहां देखा कि उक्त सभी लोग उसके पति को मार कर अधमरा कर चुके हैं। किसी तरह से सावित्री ने अपने पति को उन लोगों से छुड़ाया। उसने अपने पति का इलाज गांव में ही कराया। 9 नवंबर को अचानक खेमनाथ की तबीयत बिगड़ी, तो उसे लोग सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले आए। इसी दौरान सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई। सावित्री देवी ने पुलिस को बताया कि गांव के दर्जनों लोगों ने इस पूरी वारदात को देखा है। फूलगोभी चोरी के संदेह में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया है। इस मामले में रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुमका में बसंत और बेरमो में अनुप को मिली जीत
Next Article पसंदीदा खाने का नाम सुनते ही कोमा से उठा मरीज

Related Posts

रांची

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.