Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 14 May, 2026 • 02:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पसंदीदा खाने का नाम सुनते ही कोमा से उठा मरीज
हेल्थकेयर

पसंदीदा खाने का नाम सुनते ही कोमा से उठा मरीज

November 10, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

उत्तरी-पश्चिमी ताइवान में ऐसा मामला सामने आया, जिससे डॉक्टर भी हैरान हैं. कहते हैं कि पसंद के खाने का नाम सुनकर मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन यहां तो पसंद के खाने का नाम सुनते ही 62 दिन से कोमा में चल रहे मरीज को होश आ गए. बरहाल जो भी हो, लेकिन 18 वर्षीय युवक के साथ हुए इस चमत्कार से परिवार के लोग बेहद खुश हैं.

उत्तरी-पश्चिमी ताइवान का रहने वाला 18 वर्षीय चियू स्कूटर से जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया गया है कि जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो उसके बचने की उम्मीद बेहद कम थी. सड़क हादसे में चियू की दाहिनी किडनी, लीवर और तिल्ली में चोट आई थी. मल्टीपल फ्रैक्चर होने के चलते उसके शरीर से खून बह रहा था.

चियू का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उसकी छह सर्जरी की गईं, जिससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन वह कोमा में चला गया. इसके बाद से उसे लगातार कोमा से बाहर लाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही थी. लेकिन 62 दिन बाद ऐसा चमत्कार हुआ, जिस पर विश्वास कर पाना असंभव है.

बताया गया है कि चियू का बड़ा भाई अस्पताल पहुंचा. उसने मजाक में कहा कि ‘भाई मैं तुम्हारा फेवरेट चिकन फिलेट खाने जा रहा हूं.’ चियू को चिकन फिलेट बेहद पसंद हैं. बस अपने पसंदीदा खाने का नाम भाई के मुंह से सुनते ही उसके शरीर में हरकत होने लगी.

भाई ने इसकी जानकारी डॉक्टर को दी. चियू के पल्स रेट तेज होने लगे, जिसके थोड़ी देर बाद ही वह कोमा से बाहर आ गया. डॉक्टरों ने बताया कि चियू अब पूरी तरह ठीक है, उसे हॉस्पीटल से ​डिस्चार्ज कर दिया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में फूलगोभी से सस्ती हुई किसान की जान, पीट-पीटकर की गई हेमनाथ की हत्या
Next Article झारखंड : दुमका से बसंत सोरेन एवं बेरमो से अनूप सिंह जीते

Related Posts

Headlines

CCL में जॉब के नाम पर बेटा-पत्नी-बहन के खाते में मंगवाया 33 लाख, अब सलाखों के पीछे

May 13, 2026
हेल्थकेयर

सुबह उठते ही एड़ी में होता है तेज दर्द? जानिए प्लांटर फेशियाइटिस के खतरे

May 13, 2026
Headlines

रंगदारी का प्रतिरोध किया तो बस ड्राइवर पर चला दी गोली, चार धराये

May 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 14, 2026

CCL में जॉब के नाम पर बेटा-पत्नी-बहन के खाते में मंगवाया 33 लाख, अब सलाखों के पीछे

May 13, 2026

बिहार में EV वालों की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते ही खाते में आएगा पैसा

May 13, 2026

बिहार के 8 जिलों में बनेंगे आधुनिक थाना भवन, करोड़ों रुपये खर्च करेगी सरकार

May 13, 2026

सुबह उठते ही एड़ी में होता है तेज दर्द? जानिए प्लांटर फेशियाइटिस के खतरे

May 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.