Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 02:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पसंदीदा खाने का नाम सुनते ही कोमा से उठा मरीज
हेल्थकेयर

पसंदीदा खाने का नाम सुनते ही कोमा से उठा मरीज

November 10, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

उत्तरी-पश्चिमी ताइवान में ऐसा मामला सामने आया, जिससे डॉक्टर भी हैरान हैं. कहते हैं कि पसंद के खाने का नाम सुनकर मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन यहां तो पसंद के खाने का नाम सुनते ही 62 दिन से कोमा में चल रहे मरीज को होश आ गए. बरहाल जो भी हो, लेकिन 18 वर्षीय युवक के साथ हुए इस चमत्कार से परिवार के लोग बेहद खुश हैं.

उत्तरी-पश्चिमी ताइवान का रहने वाला 18 वर्षीय चियू स्कूटर से जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया गया है कि जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो उसके बचने की उम्मीद बेहद कम थी. सड़क हादसे में चियू की दाहिनी किडनी, लीवर और तिल्ली में चोट आई थी. मल्टीपल फ्रैक्चर होने के चलते उसके शरीर से खून बह रहा था.

चियू का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उसकी छह सर्जरी की गईं, जिससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन वह कोमा में चला गया. इसके बाद से उसे लगातार कोमा से बाहर लाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही थी. लेकिन 62 दिन बाद ऐसा चमत्कार हुआ, जिस पर विश्वास कर पाना असंभव है.

बताया गया है कि चियू का बड़ा भाई अस्पताल पहुंचा. उसने मजाक में कहा कि ‘भाई मैं तुम्हारा फेवरेट चिकन फिलेट खाने जा रहा हूं.’ चियू को चिकन फिलेट बेहद पसंद हैं. बस अपने पसंदीदा खाने का नाम भाई के मुंह से सुनते ही उसके शरीर में हरकत होने लगी.

भाई ने इसकी जानकारी डॉक्टर को दी. चियू के पल्स रेट तेज होने लगे, जिसके थोड़ी देर बाद ही वह कोमा से बाहर आ गया. डॉक्टरों ने बताया कि चियू अब पूरी तरह ठीक है, उसे हॉस्पीटल से ​डिस्चार्ज कर दिया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में फूलगोभी से सस्ती हुई किसान की जान, पीट-पीटकर की गई हेमनाथ की हत्या
Next Article झारखंड : दुमका से बसंत सोरेन एवं बेरमो से अनूप सिंह जीते

Related Posts

Headlines

राहत कोष में मदद : IMPPA ने दिए 5 लाख, पूर्व मंत्री ने सौंपा एक माह का वेतन; CM ने जताया आभार

October 24, 2026
Headlines

बाहुबली विधायक अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से निष्काशित, एक और पर भी गिरी गाज

October 24, 2026
Headlines

संथाल समाज के दो बड़े महासम्मेलनों में शामिल होंगे सीएम हेमंत, मिला न्योता

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 25, 2026

महंगी EMI से मिलेगी राहत? दूसरे बैंक में होम लोन ट्रांसफर कर बचा सकते हैं लाखों रुपये

October 24, 2026

सर्दियों में त्वचा क्यों होने लगती है रूखी? जानें नमी और चमक बनाए रखने के आसान उपाय

October 24, 2026

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026

राहत कोष में मदद : IMPPA ने दिए 5 लाख, पूर्व मंत्री ने सौंपा एक माह का वेतन; CM ने जताया आभार

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.