Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 06:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में संशोधन के साथ सरना आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव पारित
रांची

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में संशोधन के साथ सरना आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव पारित

November 11, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में आज संशोधन के बाद सरना आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव पारित हो गया। सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड अहम है। इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध भी है। भाजपा ने सरना धर्म कोड के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्ष 2021 की जनगणना में अलग आदिवासी/सरना धर्म कोड की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन बाद में पक्ष-विपक्ष के सदस्यों के कई सदस्यों के आग्रह पर प्रस्ताव में संशोधन करते हुए सरना आदिवासी धर्म कोड रखने पर सहमति हुई और इसे सदन से ध्वनिमत से मंजूरी प्रदान कर दी गयी। इसके बाद इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान कर दी गई।

Advertisement Advertisement

विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि पार्टी सरना धर्म कोड की मांग का समर्थन करती है, लेकिन सरकार की ओर से विधानसभा में रखे संकल्प के नाम आदिवासी/सरना धर्म पर आपत्ति है। इस नाम से थोड़ा शक लग रहा है और षड़यंत्र की आशंका उत्पन्न हो रही है। इसलिए आदिवासी धर्म सरना कोड की जगह इस प्रस्ताव का नाम आदिवासी सरना कोड रखा जाए। विधायक बंधु तिर्की ने भी कहा कि सरना धर्म कोड की लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन इस प्रस्ताव से आदिवासी शब्द को विलोपित किया जाना चाहिए।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के दीपक बिरुआ ने कहा कि सरना धर्म कोड की मांग काफी लंबे समय से हो रही है। उन्होंने कहा कि टीएसी के अधिकारों का सदुपयोग होना चाहिए। आजसू पार्टी के लंबोदर महतो ने भी सरना धर्म कोड का समर्थन किया। भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह ने भी कहा कि आदिवासियों की अपनी अलग पहचान रही है, इसलिए अलग धर्म कोड होना चाहिए। कांग्रेस की ममता देवी ने कहा कि उत्तरी छोटानागपुर और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की बड़ी आबादी कुरमी/कुरमाली भाषा का प्रयोग करते है, इसलिए जनगणना में भाषा के कॉलम में कुरमी/कुरमाली भाषा को भी शामिल करना चाहिए।

पक्ष-विपक्ष के कई सदस्यों के सुझाव के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस मसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना में आदिवासियों की संख्या 11 करोड़ थी, जो कुल आबादी का 8 से 9 प्रतिशत है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दुमका और बेरमो विधानसभा में उनकी ओर से धनबल का दुरुपयोग किया गया, इसके बावजूद उन्हें जनता ने खारिज करने का काम किया है, इसलिए अब उन्हें पांच वर्षां तक आराम करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर संशोधन देते हुए आदिवासी/सरना धर्मकोड की जगह सरना आदिवासी धर्मकोड के प्रस्ताव को पारित करने का आग्रह किया, जिसे विधानसभा ने ध्वनिमत से मंजूरी प्रदान कर दी।

इससे पूर्व विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र में दुमका और बेरमो उपचुनाव में नवनिर्वाचित दोनों विधायक बंसत सोरेन और कुमार जयमंगल को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलायी गयी। वहीं शोक प्रस्ताव में दिवंगत अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती समेत अन्य दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि भी दी गयी। मौन रखने के बाद सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउड़ीसा से राजस्थान जा रहा ट्रेलर चुट्टुपालु घाटी में पलटा, ड्राइवर और खलासी की मौत
Next Article पीएलएफआइ के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने दबोचा

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.