Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 31 May, 2026 • 02:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बेटे के प्रेम विवाह की सज़ा माँ को, निर्वस्त्र कर पीटा
Headlines

बेटे के प्रेम विवाह की सज़ा माँ को, निर्वस्त्र कर पीटा

November 16, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

दिवाली के दिन बिहार के दरभंगा से दिल झकझोर देने वाली खबर आई. दरभंगा जिले के घनश्यामपुर के आधारपुर गांव में दिवाली के दिन अत्यधिक अमानवीय घटना हुई. एक मां को निर्वस्त्र कर पीटा गया. वजह ये थी कि उस पीड़ित औरत के बेटे ने प्रेम विवाह कर शादी के बाद फोटो वायरल कर दी.

स्थानीय अखबारों में प्रकाशित खबरों के मुताबिक इससे नाराज लड़के के परिजनों ने लड़के के घर में घुस कर उसकी मां को अर्धनग्न कर उसका बाल काट दिया. मारपीट की गई. एक दूसरी जाति के व्यक्ति के हाथों मांग में सिंदूर भरवाया गया. माला पहनवाया गया. पीड़ित महिला के पति इस घटना से इतना डर गए कि वो घर से भाग गए. बीच-बचाव को आए पीड़ित की सास, देवरानी और दो अन्य बेटों के साथ भी मारपीट की गई.

लड़की के परिजनों ने मकान के अंदर काफी तबाही मचाई. लूटपाट भी की. महिला के साथ हुई इस घटना से गांव में तनाव है. बिरौल एसडीपीओ दिलीप झा ने बताया कि लड़की के परिजनों और लड़के के परिजनों की तरफ से केस दर्ज कर लिया गया है. दोनों मामलों की जांच चल रही है. घायल महिला और उनकी सास को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

एसडीपीओ दिलीप झा ने बताया कि आधारपुर गांव के उमेश झा के बेटे सोनू का पड़ोस के अरुण झा की बेटी बिंदिया से प्रेम प्रसंग था. बिंदिया के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं. लड़की चाची के साथ रहती थी. 12 नवंबर को लड़की किसी परीक्षा के नाम पर घर से निकली और शाम तक नहीं लौटी.

परिजनों ने सभी रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की. जब लड़की का पता नहीं चला तो उसकी चाची ने घनश्यामपुर थाने में किडनैपिंग का केस दर्ज करवाया. जिसमें 7 लोगों को नामजद किया गया. लड़के ने शनिवार को दिन के 11 बजे लड़की के साथ की गई शादी की फोटो वायरल कर दी. इससे आक्रोशित लड़की के परिवार वालों ने लड़के के घर पर हमला बोल दिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफंदे पर झूलता मिला महिला जज का शव
Next Article नीतीश कैबिनेट का विस्तार : भाजपा- जदयू के सात-सात मंत्री, भाजपा के खाते में दो डिप्टी सीएम भी

Related Posts

Headlines

कुख्यात झांगुर ग्रुप का चैप्टर क्लोज, साथियों के साथ सुप्रीमो नतमस्तक

May 30, 2026
Headlines

झारखंड से निकला आतंक नेटवर्क का तार, ISI और डॉन दाऊद के 8 आतंकी गिरफ्तार

May 30, 2026
Headlines

पहले जाम छलकाया, फिर फरसा से काट डाला…

May 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कुख्यात झांगुर ग्रुप का चैप्टर क्लोज, साथियों के साथ सुप्रीमो नतमस्तक

May 30, 2026

झारखंड से निकला आतंक नेटवर्क का तार, ISI और डॉन दाऊद के 8 आतंकी गिरफ्तार

May 30, 2026

पहले जाम छलकाया, फिर फरसा से काट डाला…

May 30, 2026

जहां रोज होती है भूख से जंग, वहां उम्मीद की थाली लेकर पहुंचे लुत्फुल हक

May 30, 2026

6 उचक्कों के धराते ही एक साथ सॉल्व हो गये कई केस

May 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.