Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 08:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महिला ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग, 39 दिन पहले हुई थी शादी
Headlines

महिला ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग, 39 दिन पहले हुई थी शादी

November 17, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पद्मनाभपुर इलाके की आनंद विहार कॉलोनी में रव‍िवार रात करीब 10.30 बजे महिला नर्स प्रीति देवांगन का शव बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पड़ा मिला. डॉक्टर पति महेंद्र देवांगन को बेडरूम में बंद करके प्रीति ने बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी. दोनों ने करीब 39 दिन पहले कोर्ट में जाकर लव मैरिज की थी. एक साल पहले दोनों का निजी अस्पताल में परिचय हुआ था. इसके बाद दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई थी. इस घटना से उनका पूरा परिवार हैरान है. किसी को भी सुसाइड के असली कारण का पता नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आनंद विहार कॉलोनी में रहने वाली 25 साल की मृतका प्रीति के पति डॉक्‍टर महेंद्र देवांगन ने पुलिस को बताया कि रात करीब 9.30 बजे दोनों ने साथ में खाना खाया था. पत्नी उस समय स्ट्रेस में लग रही थी. खाना खाने के बाद वह बेडरूम में बिस्तर लगाने चला गया. इसी दौरान पत्नी ने कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद मैंने प्रीति को आवाज लगाई लेकिन प्रीति ने जवाब नहीं दिया. उसके बाद पति ने पड़ोसी को आवाज देकर बुलाया. दरवाजा खुलने के बाद प्रीति की तलाश करने छत पर गए लेकिन वह नहीं दिखी. इसके बाद बाइक लेकर कॉलोनी के गेट पर खड़े गार्ड से जानकारी लेने पहुंचे.

गार्ड से बातचीत के दौरान कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने उसे बताया कि किसी महिला का शव बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पड़ा हुआ है. जब मौके पर जाकर देखा तो लहूलुहान हालत में प्रीति पड़ी थी. उसे घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने प्रीति की मौत की पुष्टि कर दी. ये कपल बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर रहता था.  पुलिस को प्रीति के पति डॉक्‍टर महेंद्र ने यह भी बताया है कि प्रीति को पिछले कुछ दिनों से ब्लैकमेल वाले मैसेज और कॉल आ रहे थे. उसका मोबाइल डैमेज हो गया है. मोबाइल पर कुछ मैसेजेस देखे थे जिसके बारे में पूछताछ की थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि कपल ने 8 अक्टूबर को कोर्ट में जाकर प्रेम विवाह किया था. इसके बाद दोनों आनंद विहार कॉलोनी में रहने लगे थे. प्रीति ने महेंद्र से दूसरी शादी की थी. पहली शादी से उसकी 6 साल की बेटी है. करीब दो महीने पहले प्रीति की बेटी को उसकी नानी बिहार लेकर चली गई थी. बिहार में प्रीति की बड़ी बहन रहती है जिसकी तबीयत खराब थी. इस वजह से प्रीति की मां अपनी नातिन को लेकर बिहार चली गई थी. महेंद्र ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले वह निजी अस्पताल में ड्यूटी करता था, उसी दौरान उसकी प्रीति से मुलाकात हुई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीटें घटीं पर नहीं घटा नीतीश कुमार का रुतबा, सारे अहम विभाग जदयू के पास
Next Article अंधविश्वास में नि:संतान दंपति ने बच्ची का कत्ल कर मांस खाया

Related Posts

Headlines

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026
झारखंड

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026
Headlines

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.