WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गुमला। गुमला पुलिस ने 16 नवंबर की शाम गुमला थाना क्षेत्रांतर्गत चुहरू अहीरपुरवा गांव में 12 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपितों अर्जुन उरांव व अनिल उरांव ( ग्राम चुहरू अहीरपुरवा) को धर दबोचा। इस संबंध में बुधवार को गुमला के एसपी हरदीप पी जनार्दनन ने बताया कि घटना के संबंध में कांड दर्ज होने के बाद इसके उद्भेदन के लिएएक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। दल के सदस्यों ने महज छह घंटे के अंदर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस के यह सूचना मिली थी कि दोनों गांव में छिपे हुए हैं और पलायन करने के फिराक में हैं। मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस टीम वहां पहुंची और धान की गठरियों के बीच छिपे दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

