Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 07:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पारा शिक्षक समेत दो लोगों की हत्या के मामले का खुलासा, छह गिरफ्तार
झारखंड

पारा शिक्षक समेत दो लोगों की हत्या के मामले का खुलासा, छह गिरफ्तार

November 18, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गुमला। घाघरा के तेंदार गांव में 6 नवंबर की रात दसई करमा पर्व के दौरान आदिम जनजाति असुर समुदाय के पारा शिक्षक लालदेव असुर व एक अन्य युवक राम स्वरूप खड़िया की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए घटना में संलिप्त छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गुमला के एसपी हरदीप पी जनार्दनन ने बुधवार को अपने कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस की इस सफलता की जानकारी देते हुए सभी आरोपितों को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। एसपी ने बताया कि पुलिस ने 8 नवंबर को दोनों शवों को बरामद किया था। उनके द्वारा इस दोहरे हत्याकांड के अनुसंधान के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया । अनुसंधान के क्रम में घटना में कुल नौ लोगों की संलिप्तता उजागर हुई। इसमें से छह आरोपितों छोटू मुंडा , संदीप मुंडा ,मुकेश लोहरा ,गंगा लोहरा चारों ग्राम तेंदार, परदेसिया उरांव व प्यास उरांव दोनों ग्राम तेंदार नवाटोली सभी थाना घाघरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि घटना के दिन मेला में पारा शिक्षक लालदेव असुर मांदर बजाते हुए नाच रहा था। इसी दौरान आरोपी छोटू मुंडा को धक्का लग गया। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। छोटू मुंडा ने उसे देख लेने की धमकी दी। उसी दिन शाम में अंधेरा होने पर छोटू मुंडा अपने अन्य आठ साथियों के साथ एक घर में दारू पी रहा था। उसी समय लालदेव असुर भी रामस्वरूप खड़िया के साथ वहां दारू पीने के लिए पहुंचा। मगर छोटू मुंडा और उसके साथियों को देख वापस लौटने लगा।इसी दौरान फिर से दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। पारा शिक्षक लालदेव असुर व राम स्वरूप खड़िया वहां से अपने घर के लिए निकलें। छोटू मुंडा अपने साथियों के साथ दोनों का पीछा करने लगा। सुनसान जगह पर दोनों की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों शवों को झाड़ियों में छिपा दिया। एसपी ने कहा कि शेष तीन आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछठ पर हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा – त्योहार मनाने लिए जिंदा रहना जरूरी
Next Article नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार  

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.