Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 25 May, 2026 • 04:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 70 साल की महिला से दरिंदगी , दिल दहला देने वाली वारदात
Headlines

70 साल की महिला से दरिंदगी , दिल दहला देने वाली वारदात

November 19, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

दिल दहला देने वाली यह वारदात मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र की है. जहां 18 और 19 नवंबर की दरम्यानी रात ओलीजा गांव के बाहरी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने सत्तर वर्षीय महिला के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या कर दी. महिला बुवाई के मौसम के पहले से खेत में चल रही सिंचाई पर नजर रखने के लिए वहां गई थी.

पुलिस के अनुसार, अज्ञात आरोपियों ने पीड़िता के मुंह में मिट्टी भर दी और उसके निजी अंगों पर लाठी से हमला किया. गुरुवार की सुबह गांव के बाहरी इलाके में खेतों के पास झाड़ियों में महिला का नग्न कटा हुआ शव देख गांववालों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी.

ग्यारसपुर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी महेंद्र शाक्य ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए और उसकी पहचान की. जिले के आला पुलिस अधिकारी विदिशा जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे. मौका-ए-वारदात पर छानबीन करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

थाना प्रभारी महेंद्र शाक्य ने बताया कि पहली नजर में यह बलात्कार और हत्या का मामला ही प्रतीत होता है. पीड़िता पर बेरहमी से हमला किया गया और उसके मुंह को मिट्टी से भर दिया गया. शाक्य ने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है. अब उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव के बाहरी इलाके में खेती के लिए ठेके पर जमीन ली थी. उसी जमीन पर बुवाई से पहले सिंचाई का काम चल रहा था. जिसकी निगरानी करने के लिए पीड़िता पिछले कुछ दिनों से रोजाना खेतों में जाती थी.

इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है. गांव के लोग गुस्से में हैं. उन्होंने पुलिस से इस केस की जांच में तेजी लाने की मांग की है. साथ ही वे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है. आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस ने इलाके के शराबियों सहित कई संदिग्धों से पूछताछ की है. अभी तक आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्कूल खुलते ही बंद करने की तैयारी, कई बच्चे-टीचर हुए कोरोना पॉज़िटिव
Next Article भीषण सड़क हादसे में 14 बारातियों की मौत

Related Posts

Headlines

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026
Headlines

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026
Headlines

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026

राशिफल @ 25 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 25, 2026

बकरीद पर रांची DC-SP का सख्त संदेश, बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले

May 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.