WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसा मानिकपुर थाना के देशराज इनारा में देर रात बारात से लौट रही बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में अब तक 14 बारातियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर को नींद में झपकी आने के कारण ये हादसा हुआ है।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की।

