WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बुढ़मू – बुढ़मू राय मुख्य पथ में मक्का पुल में अनियंत्रित बाइक (जेएच01बीजेड 8489) डिवायडर से टकरायी जिसमें ठाकुरगांव निवासी रामप्रसाद लोहरा का लड़का विजय लोहरा (19) और रातु कुंबा टोली निवासी किशोर उरांव की मौके पर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार विजय एवं किशोर मक्का की ओर से बुढ़मू की ओर आ रहे थे इसी दौरान बाइक डिवायडर से टकरा गयी और मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से काफी दूर जाकर गिरे और माथा में दोनों की गहरी चोट लगी। दोनों में किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। हेलमेट पहने होने से दोनों की जान बच सकती थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव एवं बाइक को कब्जे में किया।

