Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 07:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरकार के धानक्रय के फैसले से किसानों को मिलेगा फायदा- डॉ एम तौसीफ
रांची

सरकार के धानक्रय के फैसले से किसानों को मिलेगा फायदा- डॉ एम तौसीफ

December 2, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. एम. तौसीफ ने राज्य सरकार के खाद आपूर्ति एवं वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के द्वारा राज्य के किसानों से संबंधित लिए गए निर्णय का स्वागत किया है। किसानों का धान राज्य खाद्य निगम द्वारा खरीद ने, धान खरीदने का लक्ष्य 4.50 लाख टन एवं किसानों को धान बेचने पर प्रति क्विंटल 182 रुपया बोनस देने जैसे निर्णय से राज्य के किसानों की ऊर्जा दुगनी होगी किसान कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खुशी के साथ पूरा योगदान देंगे।
डॉक्टर तौसीफ ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी का किसान के प्रति विजन क्लियर है। कांग्रेस हमेशा से किसानों के पक्ष में निर्णय लेती रही है, जिस से किसान मजबूत हो सकें। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि राज्य का किसान और मजबूत हो सकता था लेकिन राज्य के गठन होने के बाद 20 सालों में 16-17 तक साल तक राज्य में सत्ता में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी किसानों को नजरअंदाज करती रही। उनके हित में अपने कार्यकाल के दौरान एक भी ऐसा फैसला नहीं लिया। जिससे किसान मजबूत हो सकें। भारतीय जनता पार्टी की नीति किसानों के विरोध रही है। उसका जीता जागता उदाहरण देश में चल रहा किसान आंदोलन है। प्रदेश प्रवक्ता ने आगे गंभीर आरोप लगाया कि बीजेपी जब भी केंद्र या राज्यों में सत्ता में रही है, उसका लक्ष्य एक रहा है कि किसी तरह से किसानों को कमजोर किया जाए और कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाया जाए। झारखंड में बीजेपी की सरकार के द्वारा अदाणी को फायदा पहुंचाया गया, उस निर्णय से झारखंड की आम जनता को रत्ती बराबर भी फायदा नहीं पहुंच सका। बीजेपी कि केंद्र सरकार द्वारा हर क्षेत्र में कारपोरेट जगत को बढ़ावा दिया जा रहा है। चाहे रेलवे का निजीकरण हो या हवाई अड्डा का या फिर शिक्षण संस्थानों का। केंद्र सरकार ने सभी सरकारी प्रतिष्ठानों को निजीकरण की आग में झोंक दिया है। जिससे बड़े पैमाने पर लोगों की नौकरियां छीन गईं, बस एक ही क्षेत्र बचा हुआ था, वह कृषि का क्षेत्र था। उसको भी अपने कारपोरेट साथियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों के ऊपर कारपोरेट फार्मिंग कॉन्सेप्ट लाकर थोप दिया।
डाॅ एम. तौसीफ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नियत में खोट है, वह किसानों को कमजोर और कारपोरेट जगत को मजबूत करना चाहती है, उनकी मंशा को देश का किसान समझ चुका है। अब वह दिन दूर नहीं कि बीजेपी की सरकारों के सिहासन को किसान, युवा वर्ग एवं आम जनता मिलकर उखाड़ फेंकेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article8 हजार से अधिक प्राइमरी टीचरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
Next Article एमडीएच ग्रुप के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.