Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 11:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तीन बहनों ने सोते हुए बाप को चाकू-हथौड़े से मार डाला
Headlines

तीन बहनों ने सोते हुए बाप को चाकू-हथौड़े से मार डाला

December 5, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

एक फ्लैट में तीन बहनें अपने पिता के साथ रहती थीं. एक रात जब पिता सो गए तो लड़कियों ने उनके ऊपर चाकू, हथौड़े और मिर्ची पाउडर से हमला कर दिया. घटना के बाद लड़कियों ने खुद पुलिस को फोन किया और फिर बहनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

तीन बहनों के अपने पिता की जान लेने की यह घटना रूस की है. करीब ढाई साल पहले हुई इस घटना को लेकर रूस में काफी लोग मानते हैं कि बहनों ने जो किया उसके पीछे ठोस वजहें थीं और उन्होंने खुद के बचाव में ऐसा किया, लेकिन कई लोगों की नजर में यह हत्या सोच समझकर बदले की भावना से की गई थी. हमले के बाद जब पिता की बॉडी की जांच की गई तो उनके शरीर पर चाकू के 30 निशान पाए गए थे. पिता के सिर, गले और छाती पर हमले किए गए थे. वहीं, पुलिस ने जब हत्या के कारणों की पड़ताल की तो मालूम हुआ कि पिता लंबे वक्त से बेटियों को प्रताड़ित कर रहे थे. करीब 3 साल से पिता अपनी बेटियों को पीटा करते थे, कई माध्यमों से टॉर्चर करते थे, बेटियों को कैदी की तरह रखते थे और उनके साथ यौन दुर्व्यवहार भी हुआ करता था.

Advertisement Advertisement

घटना के वक्त एंजेलिना 18 साल की थीं, लेकिन मारिया (17) और क्रिस्टिना (19) नाबालिग थीं. पिता के साथ तीनों बहनें मॉस्को के एक फ्लैट में रहा करती थीं. वहीं, बहनों के साथ-साथ उनकी मां भी पिता के हाथों घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी थीं. 27 जुलाई 2018 को बहनों ने पिता की हत्या कर दी थी. तब उनकी मां साथ नहीं रह रही थीं. पिता ने अपनी बेटियों को मां से मिलने से भी रोक रखा था. हालांकि, घरेलू हिंसा के तमाम सबूतों के बावजूद तीनों बहनों पर हत्या का आरोप लगाया गया. इसकी वजह से यह मामला रूस में बहस के केंद्र में आ गया. तीन लाख से अधिक लोगों ने एक कैंपेन में शामिल होकर बहनों की रिहाई की मांग की थी. मानवाधिकार संगठनों ने बहनों को गुनहगार की जगह पीड़ित बताया था और रूसी कानून में बदलाव की मांग भी उठी थी.

इस केस की सुनवाई अदालत में काफी धीमी रफ्तार से चल रही है. इसी साल कई बार सुनवाई टाली भी गई. अदालत ने आरोपी बहनों को जमानत दे दी, लेकिन उन पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए, जैसे कि वे पत्रकारों से बात नहीं कर सकतीं और न आपस में बात कर सकती हैं. वहीं, हत्या की दोषी साबित होने पर बहनों को 20 साल की जेल हो सकती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़ी खबर: कोरोना का ट्रायल टीका लगवाने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री हुए कोरोना संक्रमित
Next Article अमीरों पर लगा कोरोना टैक्स, संसद ने दी मंजूरी

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.