Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 11:25 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम, 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
देश

दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम, 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

December 7, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर नारको टेररिज्म के जरिए राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम कर दी। पांचों संदिग्धों को बीती देर रात पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है।

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार पांचों संदिग्ध आतंकियों में दो पंजाब के तो तीन कश्मीर से हैं। इन पांचों की शिनाख्त शब्बीर, रियाज, अयूब, सुखदीप और गुरजीत के रूप में हुई है। गुरजीत शार्प शूटर है और इसी ने पंजाब में आतंकवाद से लड़ने वाले शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले इसके साथी सुखदीप ने रेकी की थी। पंजाब के इन दोनों गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के आका विदेश में बैठे हैं और उनके दिशा-निर्देश पर ये घटनाओं को अंजाम देते रहते थे। इसके अलावा दोनों संदिग्ध आतंकी खालिस्तानी संगठन से भी जुड़े हैं।

डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए पांचों संदिग्ध आतंकियों के संबंध प्रतिबंधित हिज्बुल मुजाहिदीन से भी है। इस मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि इनका हैंडलर पाकिस्तान में बैठा है और वहीं से इस नार्को टेररिज्म गैंग को ऑपरेट किया जा रहा है। आगे की पूछताछ में कई अन्य अहम जानकारियां भी मिल सकती हैं।

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके से गिरफ्तार पांचों संदिग्ध आतंकी राजधानी दिल्ली में किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की कोशिश में थे। लेकिन इनपुट मिलने के बाद स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए शकरपुर इलाके से एक एनकाउंटर के पश्चात इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इनमें सुखदीप और गुरजीत पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं तो सब्बीर, रियाज और अयूब कश्मीर के निवासी हैं।

डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार गिरफ्तार पांचों संदिग्ध आतंकियों के पास से आधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं। बरामदगी में दो किलो हेरोइन, 3 आधुनिक पिस्टल और 1 लाख रुपये की नकदी शामिल है। सूत्रों की मानें तो ये आरोपित दिल्ली से हवाला का पैसा भी लेने वाले थे। वह कौन था, जिससे रुपये लेने वाले थे, पुलिस पूछताछ कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगुड न्यूज: दिसंबर में ही कोरोना मुक्त हो सकता है झारखंड
Next Article 3 हजार के मटन के लिए कसाई ने बुजुर्ग की ली जान

Related Posts

Headlines

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026
झारखंड

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026
Headlines

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.