Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 21 May, 2026 • 06:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 3 हजार के मटन के लिए कसाई ने बुजुर्ग की ली जान
Headlines

3 हजार के मटन के लिए कसाई ने बुजुर्ग की ली जान

December 7, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मटन की कीमत वसूलने के लिए मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ये मामला ओडिशा के बंडामुंडा थाना क्षेत्र का है. यहां एक कसाई ने मांस की कीमत वसूलने के लिए अपने ग्राहक को इतना पीटा की उसकी जान चली गई. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं, इस घटना को अंजाम देने के बाद मांस कारोबारी कसाई फरार है.

ओडिशा के बंडामुंडा तिलका नगर निवासी 58 वर्षीय सेलकर्मी पद्मलोचन मटन कारोबारी देवाशीष साहू से तीन हजार रुपये का मटन उधार लेकर खा चुका था. मटन की कीमत वसूलने के लिए देवाशीष घर पर अकेले रहने वाले सेलकर्मी पद्मलोचन के घर जा पहुंचा. मटन का पैसा नहीं देने पर देवाशीष ने पहले तो बुजुर्ग सेलकर्मी को लात घूंसों से खूब पीटा, उसके बाद पद्मलोचन को खंभे से बांधकर इतना पीटा की वह अधमरा हो गया.

पद्मलोचन को घायल अवस्था में मरा छोड़ देवाशीष भाग खड़ा हुआ. आसपास के लोग पद्मलोचन को घायल अवस्था में घर में ले गए. बिना इलाज के बुजुर्ग घायल अवस्था में घर पर ही पड़ा रहा और अगले सुबह होने से पहले उसने दम तोड़ दिया. पद्मलोचन की मौत के बाद उसके भाई कमल पूर्ति ने मटन कारोबारी देवाशीष के खिलाफ बंडामुंडा थाना जाकर हत्या का मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने देवाशीष घर पर भी धावा बोला लेकिन वह घर से फरार पाया गया.

बंडामुंडा पुलिस का कहना है कि हत्या आरोपी मटन कारोबारी देवाशीष को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस का कहना है कि मटन की कीमत नहीं चुकाने पर हत्या की यह सनसनीखेज वारदात हुई है.

मृतक के भाई कमल पूर्ति का कहना है कि बंडामुंडा से मेरे भाई ने तीन हजार का मीट खाया था. मैंने भी कहा था की पैसा दे दो, लेकिन देवाशीष पैसा वसूलने आया और मेरे भाई की पिटाई की जिसके बाद उसकी मौत हो गयी. इस मामले को लेकर डीएसपी असीम पांडा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी आरोपी फरार है, जल्द ही आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम, 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
Next Article सरगना मनोज सरकार समेत गिरोह के दस अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Related Posts

Headlines

नैन नक्श से खूबसूरत ‘IAS’ विप्रा के खिलाफ 28 FIR… जानें क्यों

May 20, 2026
Headlines

‘काम नहीं तो नया टेंडर नहीं’, ठेकेदारों की मनमानी पर मंत्री दीपिका का शिकंजा

May 20, 2026
Headlines

शादी के जश्न में खेल गया बड़ा खेल, शातिर को MP से दबोच लाई रांची पुलिस

May 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 21 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 21, 2026

नैन नक्श से खूबसूरत ‘IAS’ विप्रा के खिलाफ 28 FIR… जानें क्यों

May 20, 2026

‘काम नहीं तो नया टेंडर नहीं’, ठेकेदारों की मनमानी पर मंत्री दीपिका का शिकंजा

May 20, 2026

शादी के जश्न में खेल गया बड़ा खेल, शातिर को MP से दबोच लाई रांची पुलिस

May 20, 2026

सम्राट कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, 1 करोड़ रोजगार से बॉर्डर सुरक्षा तक फोकस

May 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.