Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 31 May, 2026 • 07:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कल राष्ट्रपति से मिलेंगे राहुल, शरद पवार समेत ये पांच नेता
देश

कल राष्ट्रपति से मिलेंगे राहुल, शरद पवार समेत ये पांच नेता

December 8, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध के बीच विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी समेत 5 नेता बुधवार शाम 5 बजे राष्ट्रपति कोविंद से मिलेंगे. कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण 5 नेताओं को ही राष्ट्रपति से मुलाकात करने की इजाजत दी गई है. राष्ट्रपति कोविंद से विपक्षी नेताओं की होने वाली इस मुलाकात की जानकारी सीताराम येचुरी ने दी. माना जा रहा है कि ये मुलाकात कृषि कानूनों के मुद्दे पर होगी.

किसान पिछले 13 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं. वे सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. वहीं, कल किसानों और सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत भी है, जो बेहद अहम मानी जा रही है. दोनों पक्षों के बीच अब तक पांच राउंड की बातचीत हो चुकी है, जो बेनतीजा रही है.

कल की वार्ता से पहले आज किसान नेताओं और गृह मंत्री अमित शाह की भी मुलाकात है. अमित शाह और किसान नेताओं की मुलाकात शाम 7 बजे होगी. भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने ये जानकारी दी है. राकेश टिकैत के मुताबिक, इस बैठक में 14-15 किसान नेता शामिल हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम अपनी मांगों पर अभी भी टिके हैं और गृह मंत्री से उन्हीं मसलों पर बात करेंगे. कल होनी वाली मुलाकात में राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सीपीआई (एम) के सीताराम येचुरी, सीपीआई के डी राजा और डीएमके के टीकेएस एलनगोवन हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबीमारियों को घर में नहीं आने देते हैं ये 10 पौधे
Next Article IND vs AUS: 12 रन से हारा भारत, सीरीज पर 2-1 से कब्जा

Related Posts

Headlines

एशियन गेम्स की टिकट का आखिरी जंग 5 जून से, श्रीनगर में भिड़ेंगे वुशु खिलाड़ी

May 31, 2026
Headlines

महिला के लिए मुख से निकले अपशब्द ने दी खौफनाक मौ’त, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 31, 2026
झारखंड

बिखरे हाथों को एक मंच देने की तैयारी, स्वर्णकार समाज ने भरी नई हुंकार

May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एशियन गेम्स की टिकट का आखिरी जंग 5 जून से, श्रीनगर में भिड़ेंगे वुशु खिलाड़ी

May 31, 2026

महिला के लिए मुख से निकले अपशब्द ने दी खौफनाक मौ’त, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 31, 2026

बिखरे हाथों को एक मंच देने की तैयारी, स्वर्णकार समाज ने भरी नई हुंकार

May 31, 2026

रामगढ़ जेल में रेड, DC-SP के निर्देश पर खंगाला गया कोना-कोना

May 31, 2026

राशिफल @ 31 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.