Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 10:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बीमारियों को घर में नहीं आने देते हैं ये 10 पौधे
हेल्थकेयर

बीमारियों को घर में नहीं आने देते हैं ये 10 पौधे

December 8, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

साल 1989 में नासा द्वारा किया गया एक शोध बताता है कि पौधे हवा में मौजूद बैन्जीन और फॉर्मलडीहाइड जैसे कैमिकल्स को नष्ट करते हैं. इस रिसर्च में ऐसे कई इंडोर प्लान्ट के बारे में बताया गया है जो नेचुरल एयर फिल्टर की तरह काम करते हैं. इसके अलावा भी तमाम स्टडीज में इन पौधों की खासियत के बारे में बताया गया है.

बॉस्टन फर्न – बॉस्टन फर्न पौधे की देखभाल करना सबसे आसान होता है. ये एक पावरफुल एयर प्योरीफाइंग इंडोर प्लांट है. नासा की लिस्ट में मौजूद इस प्लांट में फॉर्मल्डीहाइड, प्लास्टिक, और सिगरेट के धूएं में मौजूद कम्पाउंड को नष्ट करने की क्षमता होती है. इसकी पत्तियां हवा में मौजूद दूषित तत्वों को पौधे के लिए जरूरी मैटीरियल्स में कन्वर्ट कर देती हैं.

auto

गोल्डन पोथोस- गोल्ड पोथोस एक बेहद सामान्य सा इंडोर प्लांट है. इसकी पत्तियां सख्त होती हैं और ये पेड़ लंबे समय तक जीवित रहता है. इसे एक पावरफुल एयर प्योरीफाइंग प्लांट तो नहीं होता , लेकिन ये घर की विषम परिस्थितयों में भी पनप सकता है. अगर आप स्वच्छ हवा के लिए घर में लंबे समय तक टिकने वाले पौधा लाना चाहते हैं तो गोल्डन पोथोस से बेहतर कुछ नहीं है.

पीस लिली- नासा के रिसर्च के मुताबिक, पीस लिली का पौधा भी घर में एक नेचुरल एयर प्योरीफायर की तरह काम करता है. ये पौधा हवा में मौजूद जहरीले कार्बन मोनोऑक्साइड, फॉर्मलडीहाइड और बैन्जीन जैसे कम्पाउंड को खत्म करता है. पीस लिली को सूर्य की तेज किरणों से बचाकर रखें. इसे अप्रत्यक्ष रूप से सूर्य का प्रकाश मिलना चाहिए.

इंग्लिश आईवी – घर की खूबसूरती को बढ़ाने वाला इंग्लिश आईवी का पौधा भी एक अच्छा एयर प्योरीफाइंग प्लांट माना जाता है. ‘एलर्जी एंड एयर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लिश आईवी की गंध हवा में मौजूद एयरबॉर्न बैक्टीरियो को नष्ट करती है. इस पौधे को खिड़की के पास कहीं ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां सूर्य की पर्याप्त रोशनी आती हो.

एलोवेरा – एलोवेरा हेयर और स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद होता है. बहुत से लोग तो फूड और ड्रिंक्स में मिलाकर इसका सेवन भी करते हैं. एलोवेरा पेंट या क्लींजिंग एजेंट से निकलने वाले एयरबॉर्न कम्पाउंड को भी खत्म कर सकता है.

जरबरा – जरबेरा भी हवा को साफ रखने में बेहद मददगार माना जाता है. नासा के मुताबिक, स्नेक प्लांट की तरह ये पौधा भी रात के समय कार्बनडाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में कन्वर्ट करता है. इससे लोगों में स्लीप एपनिया का खतरा भी कम होता है.

स्नेक प्लांट – स्नेक प्लांट इंडोर प्लांट है. स्नेक प्लांट कार्बनडाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में कन्वर्ट करता है. ये पौधा आपके बेडरूम की एयर क्वालिटी को बेहतर करने का काम करता है.

रबर प्लांट – यदि आप घर में हवा साफ करने वाला कोई बड़ा पौधा लेने की सोच रहे हैं तो रबर प्लांट सबसे अच्छा विकल्प रहेगा. इसकी बड़ी-बड़ी पत्तियां दूसरे पौधों की तुलना में बड़ी तेजी से कैमिकल कम्पाउंड नष्ट करती हैं. ये कैमिकल कम्पाउंड को पौधे के लिए जरूरी न्यूट्रिशियन में कन्वर्ट करता है.

अजेलिया- अजेलिया के पौधे में बेहद खूबसूरत फूल आते हैं, जो आपके घर की शोभा भी बढ़ाते हैं. फॉर्मल्डीहाइड जैसे कम्पाउंड को नष्ट करने में ये बेहद कारगर है. बस इसे रखने के लिए अनुकूल वातावरण का इंतजाम कर लें. इसे जीवित रहने के लिए हवा और मिट्टी में नमी की जरूरत होती है.

मास केन – लंबी-लंबी पत्तियों वाले मास के पौधों को अक्सर आपने मॉल, ऑफिस या घरों में देखा होगा. ये पौधा भी दूषित हवा को साफ करने में कारगर है. बड़ी या खुली जगह को आकर्षक लुक देने के लिए इससे बेहतरीन पौधा दूसरा कोई हो ही नहीं सकता है. ये बहुत धीरे-धीरे बढ़ता है. इसे रखने का बहुत ज्यादा खर्च भी नहीं है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपत्नी ने पति को मारने के लिए दी 5 लाख की सुपारी
Next Article कल राष्ट्रपति से मिलेंगे राहुल, शरद पवार समेत ये पांच नेता

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.