Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 04:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लालू यादव को किडनी देने के लिए आगे आए राजद कार्यकर्ता
बिहार

लालू यादव को किडनी देने के लिए आगे आए राजद कार्यकर्ता

December 18, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहार: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत में सुधार नहीं हो रहा. लालू की किडनी फंक्शनिंग पहले से और खराब हुई है. अब लालू को डायलिसिस पर ले जाने की संभावना जताई जा रही है. इसे लेकर राजद कार्यकर्ताओं में मायूसी है.

इन सब के बीच नवगछिया के राजद कार्यकर्ता विश्वास झा ने बड़ा ऐलान किया है. जिला प्रवक्ता विश्वास झा ने नेता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और रिम्स अधीक्षक को पत्र लिखकर अपनी किडनी लालू यादव को डोनेट करने की इच्छा जताई है. विश्वास झा ने पत्र में लिखा है कि लालू प्रसाद यादव हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की बात करते हैं और उनका विकास चाहते हैं. इसलिए उनके लिए वह कुछ भी करने के लिए तैयार हैं. आज लालू यादव बीमार हैं और उनकी किडनी पर असर पड़ा है, इसलिए वे अपनी किडनी लालू यादव को देने को तैयार हैं.

बता दें कि चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं. इसके अलावा भी उन्हें कई तरह की परेशानी है. लालू का क्रिएटनीन लेवल 2.5 जा पहुंचा है. डॉक्टरों की मानें तो अगर इस में जल्द सुधार नहीं हुआ तो लालू यादव को अगले चंद महीनों में डायलिसिस पर ले जाना मजबूरी होगी. डायलिसिस बहुत लंबा नहीं चल सकता, लिहाजा किडनी ट्रांसप्लांट एक और बड़ा विकल्प है.

किडनी को लेकर लालू यादव की परेशानी के पीछे बड़ी वजह वहां पथरी का होना भी है. पथरी के दबाव की वजह से लालू की किडनी फंक्शनिंग प्रभावित है. इसके अलावे लालू का हेमोग्लोबिन भी बेहद कम है. हाइपर थैलेसीमिया से पीड़ित लालू यादव को कई तरह के रोगों का सामना करना पड़ रहा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article40 किलो डोडा लदा वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार
Next Article सीएसपी संचालक सहित 14 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026
झारखंड

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026
Headlines

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.