Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 06:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो पीएलएफआई नक्सली गिरफ्तार, वायरलेस से पुलिस की हर गतिविधि को संगठन तक पहुंचाने की थी जिम्मेवारी
रांची

दो पीएलएफआई नक्सली गिरफ्तार, वायरलेस से पुलिस की हर गतिविधि को संगठन तक पहुंचाने की थी जिम्मेवारी

December 27, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लेवी वसूली और राशन पहुंचाने में भी संलिप्तता स्वीकार की

रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के दो हार्डकोर सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार दोनों नक्सली वायरलेस के माध्यम से पुलिस की हर गतिविधियों को संगठन तक पहुंचाने का काम करते थे। इसके अलावा दोनों गिरफ्तार नक्सलियों ने ठेकेदारों से लेवी वसूलने और संगठन के लिए राशन का इंतजाम करने में भी अपनी भूमिका की बात स्वीकार की है।

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शनिवार को टेबो थाना क्षेत्र के एरकोड़ा गांव के आसपास पीएलएफआई नक्सली संगठन के शनिचर सुरीन और अजय पूर्ति के 10-11 सदस्यों का हथियारबंद दस्ता भ्रमणशील है। इस सूचना पर जिला पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की एक संयुक्त टीम गठित की गयी। छापेमारी के क्रम में एरकोड़ा के जंगल पहाड़ा में भाग रहे दो संदिग्ध लोगों को पुलिस बल द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया। पकड़ाये गये व्यक्तियों ने अपनी पहचान मंगरा मुंडारी और सनिका नाग के रूप में बनायी। दोनों ने स्वीकार किया कि वह पीएलएफआई नक्सलियों के लि लेवी वसूलने, राशन पहुंचाने और पुलिस की गतिविधि की सूचना संगठन तक पहुंचाने का काम करता था।

मंगरा मुंडारी उर्फ जबरा मुंडारी के पास से एक वायरलेस सेट, बैटरी और जेबस से नक्सली संगठन का पर्चाभी मिला है, जबकि सनिका नाग उर्फ धर्मदास नाग के पास से एक वायरलेस सेट का चार्जर और मोबाइल मिला।  दोनों नक्सलियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनीतीश कुमार का बड़ा बयान, नहीं बनना चाहता था मुख्यमंत्री
Next Article पति ने करंट देकर किया पत्नी का हत्या

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत की शिक्षा विभाग को दो टूक- हमारा लक्ष्य सिर्फ स्कूल चलाना नहीं, बल्कि…

May 26, 2026
Headlines

झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार

May 26, 2026
झारखंड

तपती गर्मी में राहत की बूंदें, भुरकुंडा थाना चौक पर प्याऊ शुरू

May 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत की शिक्षा विभाग को दो टूक- हमारा लक्ष्य सिर्फ स्कूल चलाना नहीं, बल्कि…

May 26, 2026

झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार

May 26, 2026

तपती गर्मी में राहत की बूंदें, भुरकुंडा थाना चौक पर प्याऊ शुरू

May 26, 2026

मिले एक क्लू पर कुख्यात राहुल दुबे की नापाक प्लानिंग नाकाम… जानें कैसे

May 26, 2026

अब डिजिटल दुनिया में गूंजेगी आदिवासी पहचान, सीएम हेमंत ने लॉन्च किया ऐप

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.