Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 06:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पति ने करंट देकर किया पत्नी का हत्या
Headlines

पति ने करंट देकर किया पत्नी का हत्या

December 28, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

केरल के तिरुवनंतपुरम से बिजली का करंट देकर पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने जांच को गुमराह करने के लिए पुलिस को बताया कि क्रिसमस के दौरान घर में जो फैंसी लाइटें लगाई थीं, उनकी चपेट में आने की वजह से उसकी पत्नी की मौत हुई है. फिलहाल, पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल, तिरुवनंतपुरम के काराकोणम एरिया में 51 साल की शाखा कुमारी अपने 28 वर्षीय पति अरुण के साथ रहती थीं. लेकिन बीते शनिवार की रात को वह घर में मृत पाई गईं. शुरुआती जांच में अरुण ने बताया कि क्रिसमस के चलते पूरे घर को फैंसी लाइटों से सजाया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश इन्हीं लाइटों के करंट के चपेट में आने से शाखा कुमारी की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, अरुण पत्नी को लेकर एक निजी अस्पताल भी गया था, लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जब पुलिस ने इस केस की जांच शुरू की उसे घर में खून के कुछ धब्बे दिखाई दिए, जिसके चलते टीम को शाखा कुमारी की मौत मामले में शक हुआ. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि इस जोड़े ने कुछ ही महीने पहले शादी की और इनके बीच शुरू से ही वैवाहिक विवाद थे. बताया जा रहा है कि जहां अरुण लगातार तलाक की डिमांड कर रहा था, वहीं शाखा कुमारी इससे इनकार कर रही थी. जिसको लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था. आरोप है कि अरुण पत्नी की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, इसके लिए उसने एक बार पहले भी अपनी पत्नी को इलेक्ट्रिक शॉक देने की कोशिश की थी, लेकिन तब वो अपने इरादों में सफल नहीं हुआ.

पुलिस ने जब अरुण से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि मैंने ही अपनी पत्नी की इलेक्ट्रिक शॉक देकर हत्या की है. फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदो पीएलएफआई नक्सली गिरफ्तार, वायरलेस से पुलिस की हर गतिविधि को संगठन तक पहुंचाने की थी जिम्मेवारी
Next Article अमीर बनने की लालच में 11 साल के मासूम की चढ़ाई बलि

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत की शिक्षा विभाग को दो टूक- हमारा लक्ष्य सिर्फ स्कूल चलाना नहीं, बल्कि…

May 26, 2026
Headlines

झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार

May 26, 2026
झारखंड

तपती गर्मी में राहत की बूंदें, भुरकुंडा थाना चौक पर प्याऊ शुरू

May 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत की शिक्षा विभाग को दो टूक- हमारा लक्ष्य सिर्फ स्कूल चलाना नहीं, बल्कि…

May 26, 2026

झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार

May 26, 2026

तपती गर्मी में राहत की बूंदें, भुरकुंडा थाना चौक पर प्याऊ शुरू

May 26, 2026

मिले एक क्लू पर कुख्यात राहुल दुबे की नापाक प्लानिंग नाकाम… जानें कैसे

May 26, 2026

अब डिजिटल दुनिया में गूंजेगी आदिवासी पहचान, सीएम हेमंत ने लॉन्च किया ऐप

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.