Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 06:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » माओवादियों का मंसूबा विफल, 22 केन बम बरामद
झारखंड

माओवादियों का मंसूबा विफल, 22 केन बम बरामद

December 28, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

चाईबासा, 28 दिसम्बर ।
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए कच्ची सड़क पर बिछाये गये बारूदी सुरंग को समय रहते निष्क्रिय कर पुलिस ने माओवादियों के नापाक मंसूबे को विफल कर दिया है।  बम निरोधक दस्ते की टीम ने सोमवार को जब इन सभी केन बम को सुरक्षित तरीके से जंगल में निष्क्रिय किया गया, तो पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी।
चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेंगाड़बेड़ा से आराहासा जाने वाली कच्ची सड़क पर नक्सलियों ने एक के बार एक 22 केन बम को छिपाकर बारूदी सुरंग तैयार किया गया था। जंगल के कच्चे रास्ते में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादियों द्वारा सीरिज में केन बम लगाये जाने की सूचना पर पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस, सीआरपीएफ की 60 और 157वीं बटालियन और झारखंड जमुआर की बीडीडीएस टीम के जवानों द्वारा इलाके में संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया।  इस सर्च अभियान के दौरान संयुक्त टीम के द्वारा एक के बाद एक लगाये 22 केन बम को डिटेक्ट किया गया। ये सभी लगभग 120 मीटर के एरिया को कवर करते हुए रेगाड़बेड़ा से आराहासा जाने वाले जंगल के कच्चे रास्ते में विभिन्न वजन के अलग-अलग 22 केन बम को कोडेक्स वायर से एक-दूसरे से कनेक्ट कर बिछाया गया था। सभी केन बम 8 से 10 किलोग्राम वजन के है। इस आईईडी केन बम को माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था। लेकिन अभियान के दौरान एसओपी के अनुरुप उच्चतम सतर्कता बरते हुए सुरक्षा बलों द्वारा सभी आईईडी केन बमों को चिह्नित कर लिया गया और बीडीडीएस टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से जंगल में ही नष्ट कर दिया गया।
बताया गया है कि इस कच्ची सड़क का उपयोग ग्रामीणों द्वारा भी आवागमन के लिए किया जाता है, ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को भी काफी नुकसान हो सकता था। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, यूएपी एक्ट और सीएलए एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गोईलकेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गयी।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडॉक्टर ने दांई आंख की जगह बांई आंख का कर दिया ऑपरेशन
Next Article नौकरी जाने के डर से 19वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Related Posts

Headlines

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026
Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
Headlines

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 04 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 4, 2026

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026

छत का दरवाजा बना मौत का जाल, विवेक विहार आग में 9 जिंदगियां खत्म

May 3, 2026

सोना हुआ महंगा, वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग ने कीमतों को दी रफ्तार

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.