Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 21 May, 2026 • 07:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नौकरी जाने के डर से 19वीं मंजिल से कूदकर दी जान
Headlines

नौकरी जाने के डर से 19वीं मंजिल से कूदकर दी जान

December 28, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी के कानपुर शहर में नौकरी जाने के डर से परेशान होकर एक बड़े कारोबारी के ड्राइवर ने एमराल्ड अपार्टमेंट की उन्नीसवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. दो दिन पहले ही कारोबारी ने नया ड्राइवर रखने के लिए स्थानीय अखबार में विज्ञापन दिया था. वो इसी बात से परेशान था. पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है. ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
घटना शहर के सबसे बड़े एमराल्ड अपार्टमेंट की है. उस अपार्टमेंट को शहर की सबसे हाई प्रोफ़ाइल सोसाइटी माना जाता है. वहां स्टील व्यापारी कपिल मोहन विज अपनी पत्नी के साथ रहते हैं. मृतक संजय उनकी पत्नी का ड्राइवर था. संजय के मालिक ने दो दिन पहले नए ड्राइवर के लिए अखबारों में विज्ञापन दिया था. इसलिए माना जा रहा है कि इस मंदी के दौर में नौकरी जाने के डर से संजय परेशान हो गया होगा.

सोमवार की सुबह वह अपने मालिक के घर एमराल्ड अपार्टमेंट पहुंचा. उस वक्त कपिल मोहन विज घर से जा चुके थे. इसी बात से परेशान होकर उसने अपार्टमेंट की उन्नीसवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. वैसे उसके जान देने का असली कारण अभी तक पुलिस भी समझ नहीं पा रही है. संजय के परिजनों का कहना है कि वो एकदम ठीक था.

जबकि संजय के मालिक कपिल मोहन का कहना है कि जिस समय ये घटना हुई, वो घर पर नहीं थे. वह आज यहां आकर किसी से मिला ही नहीं. वह क्यों कूदा, उन्हें पता नहीं है. दो दिन पहले उन्होंने नए ड्राइवर का विज्ञापन निकाला था तो वह (संजय) उनके पास आया और बोला कि सर आपने विज्ञापन दिया है. मुझे काम करना है लेकिन आज सुबह वो समय पर ड्यूटी पर नहीं आया था.

अब कानपुर पुलिस संजय का पोस्टमार्टम करा रही है. इसके बाद जांच में खुलासा हो सकता है कि उसकी मौत की असली वजह क्या रही होगी. वैसे अभी तक तो यही मना जा रहा है कि संजय ने नौकरी जाने के डर से ही अपनी जान दी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमाओवादियों का मंसूबा विफल, 22 केन बम बरामद
Next Article पुजारी हत्या का आरोपी हथकड़ी के साथ जेल गेट से फरार

Related Posts

Headlines

नैन नक्श से खूबसूरत ‘IAS’ विप्रा के खिलाफ 28 FIR… जानें क्यों

May 20, 2026
Headlines

‘काम नहीं तो नया टेंडर नहीं’, ठेकेदारों की मनमानी पर मंत्री दीपिका का शिकंजा

May 20, 2026
Headlines

शादी के जश्न में खेल गया बड़ा खेल, शातिर को MP से दबोच लाई रांची पुलिस

May 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 21 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 21, 2026

नैन नक्श से खूबसूरत ‘IAS’ विप्रा के खिलाफ 28 FIR… जानें क्यों

May 20, 2026

‘काम नहीं तो नया टेंडर नहीं’, ठेकेदारों की मनमानी पर मंत्री दीपिका का शिकंजा

May 20, 2026

शादी के जश्न में खेल गया बड़ा खेल, शातिर को MP से दबोच लाई रांची पुलिस

May 20, 2026

सम्राट कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, 1 करोड़ रोजगार से बॉर्डर सुरक्षा तक फोकस

May 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.