Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 02:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » केझिया घाटी में संकीर्ण सड़क बनी दुर्घटना की वजह, दो की मौत, दो दर्जन घायल
झारखंड

केझिया घाटी में संकीर्ण सड़क बनी दुर्घटना की वजह, दो की मौत, दो दर्जन घायल

December 30, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़, 30 दिसंबर  । रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला चारों पथ पर केजिया घाटी की संकीर्ण सड़क दुर्घटना की सबसे बड़ी वजह है। बुधवार को हुए हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इनमें से नौ लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस पूरे मामले में रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि सड़क के संकीर्ण होने की वजह से घाटी में एक एसी बस, क्रेटा कार और एक ट्रक दुघर्टनाग्रस्त हो गया। बस में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। दुघर्टना में नौ लोग गंभीर रुप से घायल है। जबकि लगभग दो दर्जन लोगों को हल्की चोट आई है। सभी घायलों को ईलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया गया है। हालांकि थाना प्रभारी ने मृतक के नाम की पुष्टि नहीं की है। बताया जाता है कि बोकारो से रांची की ओर जा रही नवल ट्रैबल एसी बस (जेएच 09 एजे 3868) घाटी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके पीछे एकदम सटकर चल रही क्रेटा कार (जेएच 09एसी 8080) भी बस पलटने के कारण उसके चपेट में आ गई और कार का आगे का हिस्सा बस में दब गया। दूसरी ओर रांची से आ रहे ट्रक (एनएल 01एल 0808) भी बस को बचाने के चक्कर में चटटान में टकरा गया। हादसे में बस में सवार लगभग 20 लोगों में से नौ लोगों को ज्यादा चोट आई है। कार सवार दोनों लोगों को हल्की चोट आई। वहीं ट्रक के उपचालक लोहरदगा निवासी आसिफ अंसारी केबीन में फंस गए। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया। यह घटना की जानकारी के बाद कांग्रेस नेता सुधीर कुमार मंगलेश, अजय भोगता सहित रजरप्पा और सिकिदिरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घटनास्थल पर मौजूद सुधीर मंगलेश और अजय भोगता ने बताया कि गोला चारु पथ के केझीया घाटी का लगभग छह किलोमीटर का रास्ता काफी संकीर्ण और घुमावदार है। इसके कारण एक समय पर दोनों ओर से बड़ी गाड़ी आने के कारण हमेशा ही दुघर्टना होती है। आज भी ट्रक और बस एक साथ विपरीत दिशा में आने के कारण दुघर्टना हो गई। इस मार्ग पर अक्सर ही दुघर्टनाएं होती है। जबकि इस घाटी मार्ग पर थ्री व्हीलर से उपर वाली गाड़ियों के आवाजाही पर प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन टाॅलटेक्स और दूरी को बचाने के लिए भारी वाहन इसी मार्ग का इस्तमाल करते हैं। इसके कारण हमेशा दुघर्टनाएं होती रहती है, जिसे लेकर जिला प्रशासन से कई बार बेरिकेटिंग करने की मांग की गई है। लेकिन अबतक इसपर जिला प्रशासन द्वारा पहल नहीं किया गया है।
ग्रामीणों की तत्परता के कारण कई लोगों की बच गई जान
दुघर्टना की सूचना के बाद तत्काल आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बस में सवार लोगों को निकाला। साथ ही एंबुलेंस बुलाकर घायलों को ईलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया। इसके कारण कई घायलों की जान समय पर अस्पताल जाने के कारण बच गई। घटना में बाद काफी देर तक बस सड़क पर होने के कारण सड़क भी जाम रही। रजरप्पा पुलिस ने क्रेन के माध्यम से सड़क से बस को हटाया।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुलिसकर्मियों के लिए गुड न्यूज़ डीजीपी ने की साप्ताहिक अवकाश की घोषणा
Next Article CBSE Board Exam को लेकर श‍िक्षा मंत्री ने की ये बड़ी घोषणा

Related Posts

Headlines

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026
झारखंड

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026
Headlines

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.