Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 31 May, 2026 • 12:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आजीविका के अवसरों से संवर रही जिंदगी , शराब बिक्री से मिली मुक्ति
रांची

आजीविका के अवसरों से संवर रही जिंदगी , शराब बिक्री से मिली मुक्ति

January 3, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। सुशीला देवी। अब शराब नहीं बेचती। उसने गांव में अपनी पहचान किराना दुकान की संचालिका के रूप में स्थापित किया है और आज वह  सम्मानपूर्वक जीवन-यापन कर रही है। रांची के कांके प्रखंड स्थित उपर कोनकी गांव निवासी सुशीला बताती है कि शराब-हड़िया बेचना उनकी मजबूरी थी। परिवार का भरण पोषण करना था। जमीन कम होने से परिवार के लिए जरूरत भर ही अनाज हो पाता था। आय के अन्य साधन नहीं थे। यही कारण था कि अतिरिक्त आमदनी के लिए शराब-हड़िया के व्यवसाय से जुड़ी।

ऐसे आया बदलाव 

सुशीला कहती है कि शराब- हड़िया बेचने के क्रम में कई बार आत्म सम्मान को ठेस पहुंचती थी। लेकिन घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए अन्य विकल्प सूझ नहीं रहा था। सितंबर 2020 में उस समय मेरे जीवन में बदलाव आया, जब नवजीवन दीदियां और ग्राम संगठन की महिलाओं ने बताया कि शराब हड़िया बेचने के व्यवसाय को छोड़ अन्य व्यवसाय से जुड़ा जा सकता है। इसके लिए सरकार मदद भी करेगी। फिर क्या था, उसी क्षण मैंने फैसला लिया और सरकार द्वारा संचालित फूलो-झानो आशीर्वाद योजना से जुड़ने के प्रयास शुरू कर दिया। देखते-देखते योजना के तहत प्रोत्साहन, सहायता राशि और सखी मंडल की महिलाओं के सहयोग से किराना दुकान का शुभारंभ हुआ। यह मेरे जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आया।

 मिलता है सम्मान, बेहतर हो रही है जिंदगी 

शराब-हड़िया के व्यवसाय  को छोड़ फूलो-झानो आशीर्वाद योजना से लाभान्वित होकर सुशीला आज खुश है। सुशीला गर्वित हो कहती है- अब मुझे सम्मान मिलता है। सरकार की योजना ने मुझ जैसी महिला को सम्मान से जीवन यापन करने के लिए अवसर प्रदान किया।

यह कहानी सिर्फ सुशीला की नहीं, बल्कि राज्य भर की हजारों महिलाओं की है, जिन्होंने फूलो झानो आशीर्वाद योजना का लाभ लिया और वे सूक्ष्म उद्यम, खेती, रेशम उत्पादन, वनोपज, बकरीपालन, मछलीपालन जैसे आजीविका के विकल्प चुन अपने जीवन में बदलाव ला रही हैं। ऐसे बदलाव आये क्यों न। फूलो झानो आशीर्वाद योजना का उदेश्य ही हड़िया-शराब के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी महिलाओं को सम्मान जनक आजीविका उपलब्ध कराना जो है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुर्घटनाग्रस्त ट्रक में लगी आग, जलकर चालक की मौत
Next Article तनाव में आकर युवक ने की आत्महत्या

Related Posts

Headlines

कुख्यात झांगुर ग्रुप का चैप्टर क्लोज, साथियों के साथ सुप्रीमो नतमस्तक

May 30, 2026
Headlines

झारखंड से निकला आतंक नेटवर्क का तार, ISI और डॉन दाऊद के 8 आतंकी गिरफ्तार

May 30, 2026
Headlines

पहले जाम छलकाया, फिर फरसा से काट डाला…

May 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 31 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 31, 2026

कुख्यात झांगुर ग्रुप का चैप्टर क्लोज, साथियों के साथ सुप्रीमो नतमस्तक

May 30, 2026

झारखंड से निकला आतंक नेटवर्क का तार, ISI और डॉन दाऊद के 8 आतंकी गिरफ्तार

May 30, 2026

पहले जाम छलकाया, फिर फरसा से काट डाला…

May 30, 2026

जहां रोज होती है भूख से जंग, वहां उम्मीद की थाली लेकर पहुंचे लुत्फुल हक

May 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.