WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिले के कुरडेगा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मां की डांट-फटकार से क्रोधित युवक ने लाठी-डंडे से अपनी मां की जमकर पिटाई कर दी,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया।
इधर, ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार युवक की तलाश के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

