Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 10 May, 2026 • 04:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मानवता शर्मसार: रामगढ़ पुलिस अपनी गाड़ी के पीछे घसीटकर थाने ले गई लाश
झारखंड

मानवता शर्मसार: रामगढ़ पुलिस अपनी गाड़ी के पीछे घसीटकर थाने ले गई लाश

January 6, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़। जिसने भी देखा फट गया कलेजा… अपने कारनामों से सुर्खियों में रहने वाली झारखंड पुलिस आज फिर से चर्चा में आ गई है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना में पुलिस अपने वाहन के पीछे बांधकर एक लाश थाने तक ले गई। यहां सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक सीसीएल कर्मी का शव पुलिस ने स्‍ट्रेचर समेत अपने वाहन से बांध लिया और करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक उसी हालत में ले गए। झारखंड पुलिस का यह अमानवीय व्‍यवहार देखकर हर कोई सकते में है।

रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय के निकट एनएच 33 (4/6) लेन चौराहा पर सड़क दुर्घटना में एक सीसीएल कर्मी की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना के बाद मांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ने मांडू थाना पुलिस को एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई। इसके बाद पुलिस ने स्ट्रेचर में रखकर शव को बांध दिया। फिर पुलिस वाहन से टोचन कर शव को लेकर करीब डेढ़ किमी तक दूरी तक इसी हाल में घसीटकर मांडू थाने ले आई। यह घटना मंगलवार की अर्धरात्रि की है।

जानकारी के अनुसार गिद्दी निवासी सीसीएल कर्मी मृतक रामेश्वर राम अपनी बाइक (JH 11 F 4774) पर सवार होकर तापीन कोलियरी से अपने दोस्त के साथ (दोनो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर) ड्यूटी पूरी कर वापस अपने घर लौट रहा था। इस बीच राजकीय मध्य विद्यालय के निकट 4/6 लेन चौराहा सड़क पार करने के क्रम में हजारीबाग से रामगढ़ की ओर तीव्र गति से जा रहे ट्रक (JH 13 F 1612) की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई।

हादसे के बाद पुलिस को इसकी जानकरी दी गई। एक बाइक सवार की मौके पर ही सड़क हादसे में मौत होने के बाद पुलिस शव को मांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों ने एंबुलेंस की सुविधा उपलब्‍ध नहीं कराई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को स्‍ट्रेचर पर रखकर अपने वाहन के साथ बांध लिया और आगे की कार्रवाई के लिए डेढ़ किलोमीटर दूर थाने ले आए।

इस मामले में मांडू पुलिस ने एंबुलेंस उपलब्‍ध नहीं कराने का ठिकरा स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर फोड़ा है। जबकि सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर अशोक राम ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शव वाहन उपलब्ध कराया गया है। लेकिन संचालन के लिए कोई फंड, चालक व गाइडलाइन नहीं दी गई है। ऐसे में कैसे शव वाहन का संचालन होगा।

मृतक के शव को पुलिस वाहन के साथ इस तरह स्‍ट्रेचर समेत बांधकर लाना अमानवीय कृत्‍य है। मामले की जांच की जा रही है। अनुज उरांव, एसडीपीओ रामगढ़।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतांत्रिक के नाम पर महिला के साथ शारीरिक शोषण
Next Article कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में मां की हत्या कर दी

Related Posts

Headlines

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026
Headlines

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026
Headlines

एक बच्चे की दुनिया उजड़ने से बचा गयी RPF की बहादुर बेटी, कैसे… देखें वीडियो

May 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026

एक बच्चे की दुनिया उजड़ने से बचा गयी RPF की बहादुर बेटी, कैसे… देखें वीडियो

May 10, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 10, 2026

रांची में न्याय का महाकुंभ, लोक अदालत ने बदली हजारों की किस्मत

May 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.