WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग। पेलावल पुलिस ने पबरा के जोकाही नदी में संचालित अवैध देशी शराब की भट्टी के संचालकों में एक प्रभु महतो को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पबरा निवासी प्रभु महतों थाना कांड संख्या-213 का नामजद आरोपित था।जबकि एक रामा मेहता अभी भी फरार बताया गया है।मालुम हो कि दो माह पूर्व ओपी प्रभारी विकर्ण कुमार के नेतृत्व में पेलावल पुलिस ने पबरा के जोकाही नदी के समीप संचालित दारू भट्टी को ध्वस्त कर करीब 60 लीटर महुवा शराब, 15 किग्रा. गुड़ व शराब बनाने के अल्युमीनियम का उपकरण जब्त किया था। पुलिस को देखते ही दोनों भट्टी संचालक फरार हो गए थे।

