Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 25 May, 2026 • 10:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डिजिटल पेमेंट में बाजार समिति को देश में 9 वां और राज्य में पहला स्थान
झारखंड

डिजिटल पेमेंट में बाजार समिति को देश में 9 वां और राज्य में पहला स्थान

January 7, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हजारीबाग। केंद्र सरकार की ई-नाम योजना के माध्यम से किसानों को उसकी फसल का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए प्रारंभ किए गए ऑनलाइन व्यापार से हजारीबाग के किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। कृषि उत्पादन बाजार समिति के ई-नाम से जुड़कर हजारीबाग के किसान बेहतर कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि दिसंबर 2020 में ई-नाम से जुड़कर डिजिटल पेमेंट करवाने के मामले में हजारीबाग कृषि उत्पादन बाजार समिति ने पूरे देश में नौवां स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं राज्य में हजारीबाग कृषि उत्पादन बाजार समिति को पहला स्थान प्राप्त है। तमिलनाडु एवं महाराष्ट्र के बाद झारखंड के हजारीबाग को बेहतर स्थान प्राप्त हुआ है। बाजार समिति के सचिव राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दिसंबर 2020 में ई- नाम से जुड़कर किसानों का एक करोड़ 17 लाख का ट्रेड करवाया गया, जिसमें से 80 लाख रुपये का डिजिटल भुगतान करवाया गया है। यह देश के 1000 मंडियों में हजारीबाग कृषि उत्पादन बाजार समिति की बेहतर उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किसानों को ई-नाम से जोड़कर एफपीओ के माध्यम से किए जा रहे कार्य के कारण यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। सचिव श्री सिंह ने यह भी कहा कि फार्मर्स प्रोड्यूसर्स आर्गनाइजेशन (एफपीओ) से ट्रेड करवाने के मामले में भी हजारीबाग बाजार समिति ने अच्छा काम किया है। इसमें भी पूरे देश में हजारीबाग को टाप 3 में स्थान प्राप्त हो सकता है। उन्होने कहा कि दिसंबर 2020 में किसानों के टमाटर, आलू, धान, करेला आदि का ट्रेड करवाया गया।

वित्तीय वर्ष में दो करोड़ 76 लाख का ट्रेड

कृषि उत्पादन बाजार समिति के पणन सचिव राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष 2020-21 में ई-नाम के माध्यम से 15 हजार 601 क्विंटल सामानों का ट्रेड करवाया। राशि में कुल 2 करोड़ 76 लाख रुपये का ट्रेड किया गया है। इसमें से एक करोड़ 87 लाख रुपये का डिजिटल भुगतान भी हो चुका है। उन्होने कहा कि ई-नाम के माध्यम से ट्रेड करवाना काफी आसान है। किसान को कहीं जाना नहीं पड़ता है। उसके खेत से ही कृषि उपज की खरीद हो जाती है, साथ ही भुगतान भी उसके खाते में जल्द ही पहुंच जाता है। उपज का अच्छा मूल्य भी किसानों को मिल जाता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना 
Next Article मानवता हुई शर्मसार, नवजात शिशु का शव हुआ बरामद

Related Posts

Headlines

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
Headlines

बकरीद पर रांची DC-SP का सख्त संदेश, बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले

May 24, 2026
झारखंड

दामोदर तट पर सजेगी आस्था की शाम, रजरप्पा में होगी भव्य महाआरती… जानें कब

May 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026

राशिफल @ 25 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 25, 2026

बकरीद पर रांची DC-SP का सख्त संदेश, बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले

May 24, 2026

दामोदर तट पर सजेगी आस्था की शाम, रजरप्पा में होगी भव्य महाआरती… जानें कब

May 24, 2026

रात के अंधेरे में डीजल चोरी की साजिश, CCL-पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

May 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.